Film wrap: 100 करोड़ी बनी SKTKS, सक्सेस पार्टी में मिली करोड़ों की कार, जया ने बताया अमिताभ का 'दर्द'

सोनू के टीटू की स्वीटी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री. सक्सेस पार्टी में डायरेक्टर लव रंजन को प्रोड्यूसर्स ने गि‍फ्ट की मर्सडीज. इसके अलावा राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की जया बच्चन ने बताई ये वजह. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

Advertisement
Film Wrap Film Wrap

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 13 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

सोनू के टीटू की स्वीटी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री. सक्सेस पार्टी में डायरेक्टर लव रंजन को प्रोड्यूसर्स ने गि‍फ्ट की मर्सडीज. इसके अलावा राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की जया बच्चन ने बताई ये वजह. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रॉकिंग परफॉर्मेंस जारी है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. इस कामयाबी को लेकर मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी गई. सक्सेस पार्टी में फिल्म की कास्ट के साथ ही इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शि‍रकत की.

Advertisement

फिल्ममेकर हंसल मेहता की अगली फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होने जा रही है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म के राइटर हंसल मेहता हैं. फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई है. राजस्थान में फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान की शूटिंग में शामिल हो रहे हैं. अमिताभ बच्चन की तबीयत के बारे में पहली बार जया बच्चन ने बात की. उन्होंने बताया कि इस समय अमिताभ कैसे हैं?

स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट आ गया है. शो में और ड्रामा लाने के लिए मेकर्स ने नए करेक्टर को लाने का फैसला किया. जिसके तहत अब नए विलेन की एंट्री हुई है.

Advertisement

महानायक अमिताभ बच्चन की राजस्थान में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के दौरान तबियत खराब हो गई है. इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी. इस फिल्म की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कॉन्फेशन्स ऑफ ए ठग' का रूपांतरण है. इसकी आमिर अली नाम के ठग के कारनामों पर आधारित है, जिसने अंग्रेज सरकार को काफी परेशान किया था. आमिर अली का किरदार आमिर खान निभा रहे हैं. फिल्म में अमिताभ इस्माइल का किरदार निभा रहे हैं.

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' के पोस्टर्स के कारण चर्चा में बनी हुई हैं. अनोखे, बोल्ड और क्रेजी लुक से वो हर किसी को सरप्राइज कर रही हैं. दर्शकों को उनका ये अवतार हैरान कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं. आइए जानते हैं निर्माता इस रोल के लिए किसे कास्ट करना चाहते थे...

अभि‍नेत्री और सपा सांसद जया बच्चन के नाम सबसे धनी राज्यसभा सांसद होने का रिकॉर्ड जल्द जुड़ सकता है. हाल ही में उन्होंने सपा उमीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया था. इस दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस संपत्त‍ि में जहां कीमती गाड़ियां और करोड़ों की ज्वैलरी शामिल है. वहीं अमिताभ के पास एक टाटा नैनो कार और एक ट्रैक्टर भी है.

Advertisement

नेशनल क्रश बन चुकीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के विंक और फ्लाइंग किस सीन फैंस और सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे प्रिया के किस सीन को कॉपी करती दिख रही हैं. लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई. जिसकी वजह से वे ट्रोल भी हो रही हैं.

मॉडल-एक्ट्रेस गीता बसरा का जन्म इंग्लैंड के पोर्टस्माउथ में 13 मार्च 1984 को हुआ था. उनका बचपन वहीं बीता. वो 34 साल की हो गई हैं. उनके जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक और अनसुने किस्से. गीता ने बॉलीवुड में काम करने का सपना बहुत पहले ही देख लिया था. इस सपने को साकार करने के लिए वो मुंबई आकर रहने लगी थीं. उन्हें बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. उन्होंने 'द ट्रेन', 'मिस्टर जॉब' और 'सेकेंड हैंड हसबैंड' में काम किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement