उत्तराखंड में केदारनाथ बैन, लव जेहाद को प्रमोट करने का आरोप

 फिल्म केदारनाथ पर उत्तराखंड में बैन लगा. मूवी 7 दिसंबर को ही देशभर में रिलीज हुई है.

Advertisement
फिल्म केदारनाथ का पोस्टर फिल्म केदारनाथ का पोस्टर

शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ पर उत्तराखंड में बैन लग गया है. मूवी 7 दिसंबर को ही देशभर में रिलीज हुई है. पर लव जेहाद, का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. मंदिर के पुजारियों ने भी मूवी का विरोध किया है. हालांकि गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मूवी पर बैन से इंकार किया था.

Advertisement

सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर मूवी को बैन कर दिया है. हाल ही में बीजेपी ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी. मूवी पर लव जेहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा. बीजेपी ने मूवी के टैगलाइन और टाइटल पर भी आपत्ति जताई है.

गौरतलब है कि मूवी को पहले उत्तराखंड के सीएम और सरकार की तरफ से पास कर दिया गया था. लेकिन स्थानीय पार्टियों ने फिल्म पर  प्रतिबंध लगाने की मांग की. बुधवार को उत्तराखंड सरकार ने बीजेपी नेता सतपाल सिंह महाराज की अध्यक्षता में 4 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था.

अब ANI को बयान देते हुए सतपाल महाराज ने कहा, ''हमारी कमेटी ने सीएम को सिफारिश भेज दी है. फैसला किया गया कि कानून व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए. हमने जिला मजिस्ट्रेट से शांति बनाए रखने को कहा है. सभी ने फैसला किया है कि केदारनाथ फिल्म को बैन किया जाना चाहिए. फिल्म राज्य में हर जगह बैन हो गई है.''

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »