वेलकम टू न्यूयॉर्क: गाने से सिखों की भावनाएं आहत, दिलजीत पर FIR

वेलकम टू न्यूयॉर्क को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है. अब एक गाने पर सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है. 'पैंट में गन' गाने और सिंगर/एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ FIR हुई है. सिख कम्युनिटी का कहना है कि दिलजीत ने यह गाना गाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

वेलकम टू न्यूयॉर्क को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है. अब एक गाने पर सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है. 'पैंट में गन' गाने और सिंगर/एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ FIR हुई है. सिख कम्युनिटी का कहना है कि दिलजीत ने यह गाना गाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ शिकायतकर्ता जसजीत सिंह ने कहा कि सिख बंदूक नहीं बल्कि कटार रखते हैं. गाने की 'पैंट में गन' वाली लाइन सिखों के उसूलों के खिलाफ हैं. दिलजीत को उस शिक्षा का सम्मान करना चाहिए जो उन्हें बचपन से मिली है. इस पूरे मामले पर अमृतसर और मुंबई में शिकायत हुई है.

Advertisement

फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक अहम भूमिका में हैं. 

बता दें इस फिल्म के गाने इश्तेहार पर भी काफी विवाद हो रहा है. जिसकी वजह गाने के बोल नहीं सिंगर हैं. इश्तेहार गाने को पाकिस्तानी कलाकार राहत फतेह अली खान ने गाया है. केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रीयो ने गाने को फिल्म से हटाने और पाक कलाकारों पर बैन लगाने की बात कही थी. गाने पर दूसरा विवाद सलमान खान और अरिजीत सिंह से जुड़ा है. कुछ खबरों में कहा गया कि इश्तेहार गाना अरिजीत की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था. लेकिन सलमान की वजह से उसे हटा दिया गया. हालांकि निर्माताओं ने सफाई दी कि अरिजीत ने कोई गाना गाया ही नहीं था तो उसे हटाने का सवाल कहां से आया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »