शाहरुख खान की ऑन स्क्रीन दादी का निधन

शाहरुख खान की देवदास में दादी और डिटेक्टिव नानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अवा मुखर्जी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया.

Advertisement
अवा मुखर्जी अवा मुखर्जी

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

शाहरुख खान की देवदास में दादी और डिटेक्टिव नानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अवा मुखर्जी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया. अवा का हिंदी सिनेमा में काफी योगदान रहा है.

उन्होंने अब तक बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे और एड में भी अपना काफी योगदान दिया है. बता दें, साल 1963 में अवा मुखर्जी ने एक बंगाली फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म का नाम 'राम ढाका' था. इस फिल्म को तारू मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था.

Advertisement

साल 2000 में अवा फिल्म ‘स्निप’ में नजर आई थीं. साल 2002 में अवा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख बने देवदास की दादी का रोल निभाया. साल 2009 में आई फिल्म ‘डिटेक्टिव नानी’ में अवा ने लीड रोल प्ले किया था. यह फिल्म अवा मुखर्जी की बेटी रोमिला मुखर्जी ने ही डायरेक्ट की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »