16 साल बाद बोनी कपूर की फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन!

खबर है कि अजय और बोनी कपूर 16 साल बाद एक प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आ सकते हैं.

Advertisement
अजय देवगन, बोनी कपूर अजय देवगन, बोनी कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग में बिजी हैं. इसके बाद वे लव रंजन की फिल्म और पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी में नजर आएंगे. इस बीच खबर है कि अजय और बोनी कपूर 16 साल बाद एक प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आ सकते हैं.

अजय देवगन और बोनी कपूर 16 साल बाद एक फिल्म के लिए जुड़ेंगे. DNA के सूत्रों के अनुसार, ये एक बायोपिक फिल्म होगी. अजय देवगन को मूवी की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है.

Advertisement

फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में अजय देवगन और बोनी कपूर बात नहीं करना चाहते. स्क्रिप्ट के सेकंड ड्राफ्ट का काम जारी है. अभी डायरेक्टर, एक्ट्रेस को सलेक्ट करना बाकी है.

मूवी की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो जाएगी. इससे पहले अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' 7 दिसंबर को रिलीज होगी. अजय देवगन की पिछली रिलीज 'रेड' थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement