होली का खुमार अभी से लोगों पर छाया हुआ है. टीवी सीरियल्स में भी होली की तैयारी देखी जा सकती है. बेहद 2 के सेट से भी कुछ फोटोज सामने आई है जिसमें जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग रोमांटिक मूड में देखे जा सकते हैं. फैन पेज पर बेहद 2 के इन दो लीड कैरेक्टर्स की यह फोटोज वायरल हो रही है.
इनमें जेनिफर और शिविन रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है. इसके अलावा भी उनकी और फोटोज वायरल हो रही है.
इनमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. शो में दोनों की केमिस्ट्री भी दमदार है.
पिछले दिनों खबर थी कि बेहद 2 ऑफ-एयर होने वाला है. लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है. हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि शो सिर्फ टेलीविजन पर ऑफ-एयर हो रहा है.
शो को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की कम टीआरपी की वजह से इसे टीवी पर बंद किया जा रहा है.
शो के एक्टर्स को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. ये जेनिफर और शिविन के फैंस के लिए बुरी खबर हो सकती है.
बता दें टीवी पर बेहद 2 का आखिरी एपिसोड 13 मार्च को ऑन-एयर होगा. शो में जेनिफर माया के किरदार में और शिविन रुद्र के किरदार में हैं.