एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनकी कई फिल्मों को इंटरनेशनल लेवल पर वाहवाही मिली है.
सोनाली ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की. पहले पीरियड का किस्सा भी उन्होंने बताया.
सोनाली ने कहा- मैं ऐसे परिवार से हूं जहां पीरियड्स में पैड नहीं मिलते थे. हमें पुरानी साड़ियों के नरम कपड़े यूज करने के लिए दिए जाते थे.
''हमें सिखाया जाता था कि उन्हें कैसे यूज करना है. कैसे उन्हें धोकर फिर से इस्तेमाल में लाना है. उन कपड़ों को फेंका नहीं फिर से यूज करना होता था.''
''मेरी फैमिली में मेरे पीरियड होने पर क्यूट सेलिब्रेशन हुआ था. मेरी मां ने मौसी के साथ मिलकर मेरी आरती की थी. वो दोनों मुझे बेहद प्यार से देख रहे थे.''
वो कह रहे थे- अब हमारी सोनाली बड़ी हो गई है. मुझे बहुत अच्छा लगा. ऐसा लगा जैसे मेरी लाइफ में बहुत अच्छा हुआ है.
सोनाली ने कहा कि पीरियड्स को लेकर कई लोग मुद्दा बनाते हैं. इसे एक्सक्यूज मानते हैं. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.
एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने रोल के बदले कॉम्प्रोमाइज की बात की थी.
डायरेक्टर ने स्टोरी बताने के बहाने किसी बिल्डिंग में बुलाया. वहां नैरेशन रूम में बेड लगा हुआ था. ये हरकत देख सोनाली ने फिल्म छोड़ दी थी.
All Photos: Instagram @sonalikul