Advertisement

टीवी

'रोल चाहिए तो डायरेक्टर संग कॉम्प्रोमाइज करो', सामने बैठ शराब पीता रहा शख्स, की बेइज्जती, खूब रोई एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST
  • 1/11

कास्टिंग काउच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा काला सच है, जिससे झुठलाया नहीं जा सकता. कई एक्ट्रेसेस अपने करियर में कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. 
 

  • 2/11

अब टीवी शो 'मन्नत' फेम एक्ट्रेस शिखा पांडे ने कास्टिंग काउच पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें लीड रोल पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज करने की सलाह दी गई थी. 
 

  • 3/11

शिखा के मुताबिक, उन्हें यह भी कहा गया था कि जब सेविंग्स खत्म हो जाएंगी, तो वो खुद काम मांगने वापस आएंगी. हालांकि, अपने फैसलों पर अडिग रहते हुए शिखा ने उस ऑफर को ठुकरा दिया था.  इस घटना के बाद से वो कास्टिंग मीटिंग्स को लेकर काफी एलर्ट रहती हैं. 

Advertisement
  • 4/11

Zoom संग बातचीत में शिखा पांडे बोलीं- मैं एक मीटिंग के लिए एक बहुत ही अजीब कमरे में गई थी. उन्होंने मुझसे पूछा- क्या तुम लीड रोल करना चाहती हो या साइड रोल? मैंने कहा कि यह जरूरत पर निर्भर करता है. 

  • 5/11

'उन्होंने जवाब दिया- नहीं, यह तुम्हारे हाथ में है. अगर तुम लीड रोल करना चाहती हो, तो शर्तें अलग हैं. सारी लड़कियां ऐसा करती हैं. तुम्हें एक्टर्स और डायरेक्टर्स से दोस्ती करनी होगी.' 
 

  • 6/11

'मैंने उनसे कहा- सर, मैं यह सब नहीं कर पाऊंगी.  इस पर उसने कहा था- अभी तुम्हारे पास पैसे हैं, इसलिए तुम्हें ऐसा लग रहा है. 6 महीने बाद जब तुम्हारे पैसे खत्म हो जाएंगे, तो तुम खुद मेरे पास लौटकर आओगी.'

Advertisement
  • 7/11

'मैंने जवाब दिया- वो तो वक्त बताएगा कि मैं वापस आती हूं या नहीं, लेकिन तुम्हारे पास कभी वापस नहीं आऊंगी. ये बोलकर मैं वहां से निकल गई थी और ऑटो में घर जाते हुए पूरे रास्ते रोती रही. '

  • 8/11

शिखा ने कहा कि कुछ दूसरी प्रोफेशनल मीटिंग्स ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या इंडस्ट्री में इस तरह का बिहेवियर आम होता है.

  • 9/11

इस बारे में एक्ट्रेस बोलीं- ऐसी दो-तीन और घटनाएं हुईं जहां उन्होंने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया. वो, शख्स एक कैफे में पूरे समय शराब पी रहा था और स्मोकिंग कर रहा था और उसने प्रोजेक्ट के बारे में बिल्कुल बात नहीं की. 

Advertisement
  • 10/11

'मुझे इतनी बेइज्जती महसूस हुई कि क्या वाकई इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है? क्या इसी तरह लोगों को काम मिलता है?'

  • 11/11

(Photo: Instagram/@shikhapandeysp)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement