फेमस टीवी पैनलिस्ट, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला कई रियलिटी शोज में दिखे हैं.
उन्होंने बिग बॉस 13 और लॉकअप में पार्टिसिपेट किया था. वो कोई भी शो जीत नहीं पाए थे. लेकिन अपनी मौजूदगी उन्होंने बखूबी दर्ज कराई.
तहसीन के भाई शहजाद पूनावाला इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में पत्नी मोनिका वाड्रा और गांधी फैमिली को लेकर बात की.
तहसीन ने पत्नी संग पहली मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने कहा- मैं मोनिका से दिल्ली में एक होटल में मिला था. हमारा एक म्यूचुअल फ्रेंड था.
''तब मैं नहीं जानता था कि वो रॉबर्ट वाड्रा की कजिन हैं. हालांकि मैं रॉबर्ट को जानता था. बाद में जब मेरी मोनिका से दोस्ती हुई, तब मुझे उनका सरनेम मालूम पड़ा. ''
तहसीन ने कहा कि वो गांधी परिवार के सभी लोगों को काफी पसंद करते हैं. वो चाहते हैं राहुल गांधी को सफलता मिले. उन्होंने राहुल को अच्छा इंसान बताया.
तहसीन ने कहा कि राहुल गांधी देश की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं. वो जरूरी मुद्दों को उठा रहे हैं. इस समय देश की राजनीति अच्छे दौर में है.
तहसीन ने इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के डार्क सीक्रेट्स को लेकर भी बात की. उन्होंने नेपोटिज्म पर रिएक्ट किया.
उन्होंने कहा- फिल्म और राजनीति, दोनों ही इंडस्ट्री में काम पाने के लिए फूट फैटिश होता है. बिना इसके आप दोनों ही फील्ड में बड़ी सफलता नहीं हासिल कर सकते.
''नेपोटिज्म की वजह से कई लोगों को काम मिला है. वहीं टैलेंटेड एक्टर्स ब्रेक के लिए तरसते हैं. ओटीटी के आने से गेम चेंज हुआ है. नेपोटिज्म को ओटीटी ने तोड़ दिया है.''
''ओटीटी के आने से टैलेंट प्रमोट हुआ है. अब राजनीति में भी दूसरों के तलवे चाटना का किस्सा खत्म हो गया है. लोग नेपोटिज्म से पक चुके हैं. सब समझ चुके हैं सामने वाला बेवकूफ है.''
All Photos: Instagram @tehseenpoonawalla