Advertisement

टीवी

पोस्टपार्टम का दर्द भूल 42 की एक्ट्रेस ने स्टेज पर किया गरबा, 2 महीने पहले दिया बेटे को जन्म, बोली- इस मां के सपने हैं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड, टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया में अपना नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनी हैं. और डिलीवरी के 2 महीने बाद ही उन्होंने सबको चौंका दिया है. 
 

  • 2/9

29 जुलाई 2026 को बेटे वेद के जन्म के बाद एक्ट्रेस अभी भी पोस्टपार्टम दौर से गुजर रही हैं. लेकिन उनकी एनर्जी में कोई कमी नहीं आई हैं, इसका सबूत उनका हालिया पोस्ट देता दिखा. 

  • 3/9

बावजूद इसके कि उनकी डिलीवरी के दो महीने पहले ही हुई है ये सुपर मॉम अपने काम पर लौट आई हैं. हैदराबाद में गरबा स्टेज पर करिश्मा ऐसी थिरकीं कि फैंस देखते ही रह गए.

Advertisement
  • 4/9

टीवी की नागिन ने खुद वीडियो शेयर कर लिखा, एक साल बाद फिर से गरबा किया और दिल को घर जैसा लगा. उनका ये कमबैक वीडियो रातों-रात वायरल हो गया है.

  • 5/9

करिश्मा ने साफ लिखा है कि वो अभी भी हील कर रही हैं, कुछ किलो वजन अभी भी ज्यादा है. वो बताती हैं कि अभी भी अपनी लय ढूंढ रही हूं, लेकिन रुकना मेरे बस में नहीं.

  • 6/9

एक्ट्रेस ने इमोशनल होकर कहा, इस मम्मी के भी अपने सपने हैं. परिवार के साथ सबसे ज्यादा खुश हूं, पर स्टेज वाला सुकून भी मेरी जान है.

Advertisement
  • 7/9

करिश्मा ने बताया कि वो धीरे-धीरे दोनों के लिए जगह बना रही हैं, एक दिन में एक कदम चल रही हैं. मां बनने के बाद काम और परिवार को बैलेंस करना कोई आसान खेल नहीं है.

  • 8/9

साथ ही हैदराबाद की ऑडियंस का प्यार पाकर करिश्मा ने उसे ब्लेसिंग बताया. उन्होंने कहा कि- काम करना, डांस करना और इतना प्यार पाना, इससे बड़ी खुशी क्या होगी.

  • 9/9

आपको बता दें करिश्मा ने बिजनेसमैन वरुण बांगेरा से 5 फरवरी 2022 को शादी की थी. गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर जन्मे बेटे का नाम वेद रखा है. 

 

(Photos: Instagram @karishmaktanna)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement