आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों चर्चा में हैं. 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए उन्हें भारत छोड़ो नोटिस दिया गया है.
कई लोग इस बात से अनजान हैं कि इमरान भारत के नागरिक नहीं हैं. उन्हें जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास वहीं की नागरिकता है.
इमरान की नागरिकता के बारे में सुनने के बाद उनके परिवार के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. इमरान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन के नाती हैं. आमिर खान रिश्ते में उनके मााम लगते हैं.
इमरान खान की मां का नाम नुजहत खान है. वो पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं और फिल्म निर्माता-निर्देशक नासिर हुसैन की बेटी हैं. नासिर ने ‘यादों की बारात’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी यादगार फिल्में बनाई थीं.
नुजहत खान, निर्देशक मंसूर खान की बहन हैं और आमिर खान की चचेरी बहन हैं. इसी वजह से इमरान खान आमिर खान के भांजे कहलाते हैं.
नुजहत खान की पहली शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल पाल से हुई थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे इमरान के पेरेंट बने. इमरान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन शहर में हुआ था.
इमरान करीब दो साल के थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया. तीन साल की उम्र में इमरान अपनी मां के साथ मुंबई आ गए. इमरान की परवरिश उनकी मां ने की है. इसलिए उन्होंने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया.
तलाक के बाद नुजहत खान ने एक्टर राज जुत्शी से दूसरी शादी कर ली. राज जुत्शी ‘लगान’ समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इमरान ने जिंदगी का बड़ा हिस्सा अपने सौतेले पिता राज जुत्शी के साथ बिताया है.
इमरान ने इंटरव्यू में राज जुत्शी को अपना फादर फिगर भी बताया है, जिन्होंने उनके पालन-पोषण में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, नुजहत और राज जुत्शी का रिश्ता बाद में टूट गया.
इमरान ने 2008 में ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. डेब्यू फिल्म से वो रातोरात स्टार बन गए थे.
All Photos: Instagram@imrankhan/Social Media