Advertisement

साउथ सिनेमा

Kavya Maran-Anirudh Ravichander Wedding: अरबपति काव्या मारन का करुणानिधि के परिवार से खास रिश्ता, इस दिन बनेंगी म्यूजिक कंपोजर की दुल्हन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST
  • 1/11

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की खबरें चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी नवंबर में हो सकती है. 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की रस्म होगी, जबकि 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन रखा गया है. पहले रिसेप्शन की तारीख 14 नवंबर बताई जा रही थी, लेकिन अब इसे 21 नवंबर कर दिया गया है.
 

  • 2/11

 काव्या और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी  मनोरंजन, क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति सभी जगह चर्चा का टॉपिक है. वजह है दोनों की प्रोफेशनल उपलब्धियां और पारिवारिक बैकग्राउंड. अनिरुद्ध साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार हैं, वहीं काव्या सन ग्रुप के स्पोर्ट्स बिजनेस की अहम हस्ती हैं. उनका परिवार तमिलनाडु की राजनीति से लंबे समय से जुड़ा हुआ है.

  • 3/11

 शादी की खबरें तब और भी तेज हो गईं जब काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन तथा मां कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को चेन्नई रिसेप्शन का न्योता दिया. सीएम थलपति विजय भी इस फंक्शन में शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी को भी शादी का न्योता दिया जा चुका है. 

Advertisement
  • 4/11

काव्या मारन की बात करें, तो वो क्रिकेट फैंस के बीच IPL मैच और प्लेयर ऑक्शन की वजह से लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं. वो अकसर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जोश के साथ चीयर करती नजर आती हैं और अब फ्रेंचाइजी की पब्लिक फेस बन चुकी हैं. 

  • 5/11

काव्या का रोल सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है. वो सन ग्रुप के क्रिकेट बिजनेस से भी जुड़ी हैं, जिसमें भारत की सनराइजर्स हैदराबाद, साउथ अफ्रीका की SA20 लीग की सनराइजर्स ईस्टर्न केप और इंग्लैंड की The Hundred में खेलने वाली सनराइजर्स लीड्स शामिल हैं.
 

  • 6/11

काव्या फ्रेंचाइजी संचालन, टीम निर्माण और प्लेयर रिक्रूटमेंट से जुड़े फैसलों में भी अहम जिम्मेदारी निभाती हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत 2012 में डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी के खत्म होने के बाद हुई थी. सन TV नेटवर्क ने नई टीम के अधिकार हासिल किए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या 2018 से फ्रेंचाइजी की CEO हैं. 

Advertisement
  • 7/11

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था. वो सन ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. सन ग्रुप भारत के बड़े मीडिया और मनोरंजन समूहों में से एक है. उनकी मां कावेरी मारन भी पारिवारिक बिजनेस से जुड़ी एक सीनियर बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं.
 

  • 8/11

काव्या का परिवार तमिलनाडु के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से भी जुड़ा है. उनके दादा मुरासोली मारन DMK के प्रमुख नेता और केंद्रीय मंत्री रहे थे. उनके चाचा दयानिधि मारन DMK के सीनियर नेता और सांसद हैं. मारन परिवार का रिश्ता दिवंगत एम. करुणानिधि के परिवार से भी है, जो तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे.
 

  • 9/11

इन रिश्तों की वजह से मारन परिवार दशकों से मीडिया, बिजनेस और राजनीति के बीच एक अहम कड़ी रहा है. काव्या बिजनेस और क्रिकेट के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनके परिवारिक बैकग्राउंड की वजह से उनसे जुड़ी हर खबर खेल की दुनिया से आगे भी चर्चा में आ जाती है.

Advertisement
  • 10/11

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और फिर ब्रिटेन के वॉरविक बिजनेस स्कूल से MBA किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे चेन्नई लौटीं और पारिवारिक बिजनेस से जुड़ गईं. धीरे-धीरे उन्होंने सन ग्रुप के स्पोर्ट्स ऑपरेशंस, खासकर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के प्रबंधन और विस्तार में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की. उनकी पोजीशन सन ग्रुप की उस रणनीति को दिखाती है, जिसमें कंपनी अपने मीडिया बिजनेस के साथ प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में भी निवेश कर रही है.

  • 11/11

IPL ऑक्शन के दौरान काव्या की मौजूदगी खास तौर पर चर्चा में रहती है, क्योंकि वहां फ्रेंचाइजी एग्जीक्यूटिव्स प्लेयर खरीद और स्क्वाड बनाने से जुड़े बड़े फैसले लेते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 409 करोड़ रुपये है. काव्या सनग्रुप की उत्तराधिकारी हैं. सनग्रुप की टोटल वेल्थ 24 हजार 600 करोड़ से ज्यादा का है.  

All Photos: Social Media

 

Advertisement
Advertisement