Advertisement

साउथ सिनेमा

Anirudh-Kavya Love Story: IPL टीम की मालकिन को दुल्हन बनाएंगे अनिरुद्ध, कितना है उम्र का फासला? ऐसी है लव स्टोरी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST
  • 1/8

साउथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर कुछ ही दिनों में दुल्हा बनने वाले हैं. सन टीवी और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन संग उनकी शादी है. 

Photo: X @sunewstamil

  • 2/8

अनिरुद्ध और काव्या की शादी की तैयारियां बड़ी धूमधाम से चल रही हैं. दोनों के रिसेप्शन के लिए कई बड़े नेताओं को न्योता भेज दिया गया है. उनकी खुशी में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं. 

Photo: X @sunewstamil

  • 3/8

अनिरुद्ध और काव्या की शादी ग्रीस में होगी, जहां उनके परिवारवाले ही मौजूद होंगे. सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों सात फेरे लेने वाले हैं. करोड़ों रुपयों की मालकिन काव्या मारन संग अनिरुद्ध का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहा है.

Photo: Instagram @anirudhofficial

Advertisement
  • 4/8

अनिरुद्ध और काव्या मारन एक-दूसरे को काफी करीब से जानते हैं. काव्या के पिता ने रजनीकांत की कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जिसमें अनिरुद्ध ने म्यूजिक दिया. पहली बार साल 2023 में जेलर के दौरान जब स्टेज पर वो परफॉर्म कर रहे थे, तब काव्या नीचे बैठी थीं. वो भी अनिरुद्ध के गाने गा रही थीं.

PTI

  • 5/8

इसके बाद साल 2024 के आसपास उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. कुछ समय बाद दोनों की शादी की चर्चा हुई, जिसे अनिरुद्ध ने भी नकार दिया था. लेकिन साल 2026 में दोनों एक बार फिर साथ दिखे, और तबसे उनकी शादी फिर सुर्खियों में आई.

Photo: X @sunewstamil

  • 6/8

अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबर जबसे बाजार में फैली है, तबसे उनके बीच उम्र के फासला की भी चर्चा हो रही है. अनिरुद्ध, काव्या से लगभग 2 साल बड़े हैं. उनका जन्म 16 अक्टूबर 1990 को हुआ था. जबकि काव्या 6 अगस्त 1992 को जन्मी थीं.

Reuters

Advertisement
  • 7/8

काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन ने रजनीकांत के साथ काफी काम किया है. अब वो जल्द उनके समधी बनने वाले हैं. अनिरुद्ध दरअसल तमिल सुपरस्टार के रिश्तेदार हैं. उनकी मौसी रजनीकांत की पत्नी हैं. 

Photo: Instagram @anirudhofficial

  • 8/8

बात अगर अनिरुद्ध और काव्या की शादी की करें, तो रिपोर्ट्स है कि 11 नवंबर को ग्रीस में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में उनका रिसेप्शन है, जहां कई बड़ी हस्थियां आएंगी.

Photo: X @sunewstamil

Advertisement
Advertisement