जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को अभी तक आपने सत्ता में सिक्का जमाते हुए देखा होगा. लेकिन अब वो राजनीति से अलग शोबिज की दुनिया में छाने को तैयार हैं. तेज प्रताप जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में तहलका मचाते नजर आएंगे.
तेज प्रताप यादव का छाया अंदाज
'भोजपुरी बवाल' शो 2 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं. शो में भोजपुरी सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियां अपनी जिंदगी से सीक्रेट्स से पर्दा उठाती दिखेंगी. शोबिज वर्ल्ड के सितारों के साथ तेज प्रताप यादव भी अपने खास अंदाज से फैंस को इंप्रेस करते नजर आएंगे.
शो से तेज प्रताप यादव का अब एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग और खास अंदाज देखने को मिला है. तेज प्रताप यादव इंडोवेस्टर्न सूट पहने घोड़े पर सवार होकर धांसू एंट्री करते नजर आए. सूट-बूट में वो काफी जंच रहे हैं. तेज प्रताप अपने अनोखे अंदाज में कहते दिखे- भोजपुरी बवाल तो पूरे देश में छाया हुआ है. तो आप भी शुरू हो जाएं और करके दिखाएं बवाल स्टेप्स. ये कहकर वो गले में गमछा पहनकर डांस करने लगते हैं.
तेज प्रताप यादव को ये अंदाज देखकर फैंस खुशी से चहक उठेंगे. फैंस अब शो का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. तेज प्रताप के प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उन्हें फायर बता रहे हैं.
कब और कहां देखें शो?
'भोजपुरी बवाल' शो 2 अगस्त से शुरू हो रहा है. शो को ओटीटी प्लेटॉफॉर्म JioHotstar और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे. शो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी एक साथ भौकाल मचाते नजर आएंगे. सभी स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते नजर आएंगे. इस दौरान सितारों के बीच तकरार भी देखने को मिल सकती है. शो के प्रोमो वीडियो देखकर कहना पड़ेगा अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क