'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में', अलायंस में आकर बोले सलमान खान, लॉक अप पर कसा तंज?

सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल से मिलने अलायंस रियलिटी शो में आए थे जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख पर कुछ कहा. उनकी बातों से ऐसा समझा जा रहा है कि उन्होंने लॉक अप शो पर तंज कसा है. जानें सलमान ने क्या कहा...

Advertisement
अलायंस में आए सलमान खान (Photo: Vinod Singh/Instagram @riteishd) अलायंस में आए सलमान खान (Photo: Vinod Singh/Instagram @riteishd)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

ओटीटी पर इस समय दो रियलिटी शो एक ही साथ आ रहे हैं जिसे जनता काफी पसंद भी कर रही है. एक नेटफ्लिक्स पर लॉक अप 2 है, जिसे रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ प्राइम वीडियो पर अलायंस है, जिसके कुणाल खेमू होस्ट हैं. दोनों की शोज की चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार होती है कि कौनसा सबसे बेस्ट है. अब लगता है कि इस बहस में सलमान खान की भी एंट्री हो गई है. 

Advertisement

क्यों खतरे में रितेश की नौकरी?

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अलायंस शो में बतौर गेस्ट आए, जिसके प्रोमो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इनमें हम सलमान को अपने छोटे भाई सोहेल से मिलते देख सकते हैं, जो इस समय शो के कंटेस्टेंट हैं. प्रोमो में सलमान की धमाकेदार एंट्री होती है. उन्हें देखते ही हर कोई सरप्राइज हो जाता है. अपने भाई को देखकर सोहेल भी थोड़े इमोशनल हो जाते हैं. 

इसके बाद सोहेल सलमान खान को बताते हैं कि वो कुछ ही देर पहले अचानक गुस्से में आ गए थे. प्रोमो में सोहेल खान को कमरे का दरवाजा पैरों से तोड़ते हुए देखा गया था, जिसके बाद सभी अलायंस की बैठक हुई. सलमान भी अपने भाई का गुस्सा सुनकर थोड़े हैरान थे. फिर उन्होंने बाकी घरवालों से बात की. सुपरस्टार ने पूछा कि क्या कोई उनके भाई को घर में स्ट्रेस तो नहीं दे रहा. अंत में उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है. 

Advertisement

इस नए प्रोमो की इंटरनेट पर काफी चर्चा है. कई लोगों का कहना है कि शायद सलमान ने रितेश देशमुख के शो लॉक अप पर तंज कसा है. एक यूजर ने तो दावा भी किया है कि सलमान ने अलायंस को लॉक अप से ज्यादा पॉपुलर कहा है. हालांकि अभी पूरा एपिसोड आना बाकी है. जब सलमान वाला एपिसोड सामने आएगा, तब उनके इस बयान की पूरी सच्चाई सामने आएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »