यश ने KGF 2 से खाक कर दिए थे यूट्यूब रिकॉर्ड, Toxic के टीजर से फिर करेंगे धमाका!

यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आने वाला है. 'KGF' से मिले स्टारडम के बाद ये उनका पहला बड़ा टेस्ट है. यश की पिछली फिल्म 'KGF 2' के टीजर ने यूट्यूब पर व्यूअरशिप के तगड़े रिकॉर्ड बनाए थे. अब 'टॉक्सिक' से भी वैसी ही उम्मीदें की जा रही हैं.

Advertisement
'टॉक्सिक' के टीजर से फिर यूट्यूब रिकॉर्ड्स बनाएंगे यश? (Photo: Screengrab) 'टॉक्सिक' के टीजर से फिर यूट्यूब रिकॉर्ड्स बनाएंगे यश? (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

लंबे इंतजार के बाद फाइनली KGF स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आने वाला है. ईद 2026 पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ क्लैश होने जा रही 'टॉक्सिक' के लिए जनता पहले ही बहुत हाइप हो चुकी है. जनवरी में 'टॉक्सिक' से यश का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया था.

Advertisement

अब टीजर आने से पहले जनता में फिल्म को लेकर तगड़ी एक्साइटमेंट है. टीजर आते ही 'टॉक्सिक' फुल प्रमोशन मोड में आ जाएगी और 'धुरंधर 2' से क्लैश का माहौल गर्माने लगेगा. यश ने अपनी पिछली फिल्म 'KGF 2' के टीजर से जो धमाका किया था, वो इस बात का सबूत है कि यश क्या कर सकते हैं.

'KGF 2' के टीजर का रिकॉर्डतोड़ धमाका
2018 में आई यश की फिल्म 'KGF' एक ऐसी धमाकेदार हिट साबित हुई थी, जिसका अनुमान रिलीज से पहले किसी को नहीं था. आने के साथ ही लोगों ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा दे दिया था और बार-बार इसके लिए थिएटर्स जा रहे थे. इसलिए 4 साल बाद आए इसके सीक्वल 'KGF 2' (2022) के लिए पहले से ही ऐसा माहौल था कि जनता बिना टीजर-ट्रेलर के भी टिकट खरीदने के लिए तैयार बैठी थी. इसलिए जब 'KGF 2' का टीजर आया तो जैसे इंटरनेट पर धुआं उठने लगा.

Advertisement

'KGF 2' का टीजर पहले 24 घंटे में यूट्यूब पर 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज लेकर आया था. उस वक्त ये पहले 24 घंटे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया इंडियन फिल्म टीजर था. यूट्यूब पर ये सबसे तेज 1 मिलियन लाइक्स लेकर आया था, 1 घंटे 17 मिनट में. और ये सबसे तेज 100 मिलियन यूट्यूब व्यूज लेकर आने वाला इंडियन फिल्म टीजर था. आज भी 'KGF 2' का टीजर, सबसे ज्यादा देखे गए इंडियन फिल्म टीजर्स की लिस्ट में टॉप 3 में आता है. 

'टॉक्सिक' से बड़े धमाके की उम्मीद
'KGF' ने यश को इंडिया के कोने-कोने में पहुंचा दिया था और वो देशभर में तगड़ी रीच रखने वाले सुपरस्टार माने जाते हैं. ये स्टारडम मिलने के बाद से 'टॉक्सिक' उनका पहला प्रोजेक्ट है, जो 'KGF' से अलग है.

'टॉक्सिक' में यश का फर्स्ट लुक देखने के बाद से ही लोग उनके किरदार और कहानी के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं. यश का गैंगस्टर अवतार तो लोगों ने पहले भी देखा है, मगर इस बार वो सीधे महिलाओं को घर में सजावट का सामान समझने वाले क्रिमिनल के रोल में नजर आ रहे हैं. लेकिन 'टॉक्सिक' में उनके साथ ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जिनसे हल्के काम की उम्मीद कोई कर ही नहीं सकता— नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी.

Advertisement

फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास इंडियन सिनेमा की मजबूत फेमिनिस्ट वॉइस हैं. इसलिए फर्स्ट लुक वीडियो में यश का महाठरकी अवतार देखकर लोग अविश्वास में हैं. सब जानना चाहते हैं कि 'टॉक्सिक' में असल में गीतू और यश ने छुपा क्या रखा है. दिलचस्प ये भी है कि यश केवल फिल्म के एक्टर ही नहीं, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं. ये उनके बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस की डेब्यू फिल्म है.

इसलिए 'टॉक्सिक' के टीजर का इंतजार करने के लिए जनता के पास पर्याप्त वजहें थीं. और अगर टीजर में यश जनता को फिर से सरप्राइज करने में कामयाब हुए, तो पूरी उम्मीद है कि 'टॉक्सिक' का टीजर भी इंटरनेट पर वैसे ही रिकॉर्ड बनाएगा, जैसे अपने वक्त में 'KGF 2' ने बनाए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement