Film Wrap: स्वरा ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, 'बालिका वधू' फेम इस एक्ट्रेस ने छोड़ी टीवी इंडस्ट्री

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी मिक्स्ड रहा है. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है.

Advertisement
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद स्वरा भास्कर, फहाद अहमद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी मिक्स्ड रहा है. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है. दोनों ने 6 जनवरी को कोर्ट में शादी रजिस्टर कराई. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने यह जानकारी दी. इसके अलावा एक इंटरव्यू में सोनल झा से पूछा गया कि सीरियल 'बालिका वधू' के बाद से टीवी इंडस्ट्री में कंटेंट में बदलाव आया है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने टीवी को देखना ही छोड़ दिया है.

Advertisement

जिस प्रोडक्शन हाउस ने दूसरों को बनाया स्टार, वो अपने भाई को नहीं बना सके हीरो, आदित्य चोपड़ा का छलका दर्द
अपने भाई उदय चोपड़ा के फ्लॉप करियर पर पहली बार आदित्य चोपड़ा ने रिएक्ट किया है. नेपोटिज्म के मुद्दे पर उन्होंने अपनी बेबाक राय रखी. द रोमांटिक्स में आदित्य ने कहा- लोगों ने मुझे फिल्ममेकर के तौर पर अपनाया, तो वहीं दूसरी ओर हम उदित को स्टार नहीं बना सके. उदित एक बेहतरीन एक्टर है, लेकिन ऑडियंस ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है. 

Swara Bhasker Marriage First Photo: स्वरा भास्कर ने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग की कोर्ट मैरिज, प्रोटेस्ट से शुरू हुई थी लवस्टोरी 
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है. दोनों ने 6 जनवरी को कोर्ट में शादी रजिस्टर कराई. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने यह जानकारी दी. दोनों की लाल जोड़े में फोटोज सामने आई हैं.

Advertisement

Kandahar Teaser: अली फजल की हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज, धुआंदार एक्शन देख फैंस हुए एक्साइटेड
अली की एक और हॉलीवुड फिल्म कंधार का टीजर रिलीज हो गया है. हालांकि टीजर में अली के कैरेक्टर को ज्यादा रिवील नहीं किया गया है, लेकिन फैंस एक्टर की कुछ झलकियों से ही एक्साइटेड हो गए हैं. कमेंट कर हर कोई ट्रेलर जल्दी रिलीज करने की मांग कर रहा है. 

'बस फायदा देखते हैं', एक्ट्रेस ने बताया क्यों किया टीवी इंडस्ट्री से किनारा, बोलीं- बेबस महसूस होता था
एक इंटरव्यू में सोनल झा से पूछा गया कि सीरियल 'बालिका वधू' के बाद से टीवी इंडस्ट्री में कंटेंट में बदलाव आया है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने टीवी को देखना ही छोड़ दिया है. वो कहती हैं, 'मुझे लगता है कि उनका मकसद प्रोग्रेसिव कंटेंट दिखाना है ही नहीं. इसीलिए मैंने टीवी से दूरी बना ली है. उनका एजेंडा ही अलग है.' 

20 साल बाद की गदर 2 की शूट‍िंग, सेट पर पंहुचे सकीना-तारा, देखकर रोने लगे थे सब 
गदर फिल्म का सीक्वल 20 साल बाद दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. फिल्म के पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हमसे सीक्वल की शूटिंग का एक्स्पीरियंस शेयर करते हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »