'बीस साल की उम्र से स्कूल...', सैफ अली खान ने बच्चों की PTM पर दिए मजेदार जवाब

सैफ अली खान और करीना कपूर खान हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो में नजर आएं, जहां सैफ ने बताया कि वह पिछले 35 साल से बच्चों की पेरेंट टीचर मीटिंग में जा रहे हैं. सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीचर बदल गए लेकिन वो अभी भी उसी स्कूल जा रहे हैं.

Advertisement
सैफ अली खान का मजाकिया अंदाज (Photo: Social Media) सैफ अली खान का मजाकिया अंदाज (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आती है. हाल ही में दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प बातें शेयर किए. 

सैफ ने बातचीत के दौरान बताया कि वह पिछले 35 साल से बच्चों की पेरेंट-टीचर मीटिंग में जा रहे हैं. जब करीना और सैफ से पीटीएम के बारें में पूछा गया तो उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया जिसे सुनकर सभी लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए.

Advertisement

सैफ ने कहा, 'मेरे चारों बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं. जब मैं 20 साल का था, तब पहली बार पेरेंट टीचर मीटिंग में गया था. फिर मैं जब 30 साल का हुआ तभी भी गया और अब 55 साल की उम्र में भी उसी स्कूल में खड़ा हूं. वहां के टीचर बदल गए हैं, लेकिन मैं आज भी वहां जाता हूं.'

सैफ की इस बात पर कपिल शर्मा ने भी चुटकी लेते हुए कहा, 'सर हर दशक में आपके घर एक बच्चा आया है.' कपिल की बात सुनकर करीना ने सैफ की खिंचाई करते हुए कहा, 'सैफू तुम्हारा हर दशक में एक बच्चा होता है. अब आगे क्या प्लान है?' करीना की बातें सुनकर सैफ भी हंसते रह गए.

हंसी-मजाक का सिलसिला यहीं नहीं रुका. इससे पहले कि सैफ कुछ बोलते अर्चना पूरन सिंह ने उनसे सवाल कर लिया. उन्होंने कहा, 'क्या हमें इस दशक में भी एक और बच्चा मिलेगा.' इस पर करीना ने भी अर्चना के सवाल का तुरंत जवाब दिया, 'हां, हम हो सकता है, लेकिन मेरे साथ नहीं.'  करीना के इस जवाब को सुनकर सभी लोग हंस पड़े.

Advertisement

बता दें कि सैफ अली खान की करीना कपूर से ये दूसरी शादी है. करीना से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी , जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. अमृता और सैफ की शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और दोनों 2004 में अलग हो गए. जिसके बाद सैफ के लाइफ में बेबो यानी की करीना कपूर खान आई. दोनों की नजदिकियां 2008 में  फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान बढ़ी. करीब पांच साल तक डेट करने बाद दोनों ने  दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली. दोनों की शादी बेहद सादगी से  मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ के घर पर हुई थी. कपल के दो बेटे भी हैं. बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान का जन्म 2021 में हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »