Film Wrap: 10 साल से दिलजीत के पेट में पथरी, रामायण के टीजर पर हुआ खुलासा

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- दिलजीत दोसांझ ने अपने गॉल ब्लैडर में 11-12 एमएम की पथरी होने का खुलासा किया है. वहीं सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 का टीजर सामने आ गया है.

Advertisement
दिलजीत को पथरी? (Photo: Screengrab) दिलजीत को पथरी? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां आमिर खान अपनी तीसरी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं तो वहीं अक्षय कुमार के लिए साल 2026 काफी अच्छा साबित होता दिख रहा है.

'फ्री मार्केटिंग के लिए रिलीज किया रामायण मूवी का खराब टीजर', क्रिएटर का दावा
रामायण के टीजर पर बड़ा बवाल खड़ा तब हुआ, जब उसमें खराब विजुअल्स देखकर लोग दंग रह गए. मगर अब एक कंटेंट क्रिएटर का दावा है कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर खराब VFX वाला टीजर जारी किया, ताकि फिल्म सुर्खियां बटोर सके.

Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में हल्की गिरावट, छह दिनों में इतने करोड़ हुआ कलेक्शन, हिट होगी अक्षय की फिल्म?
अक्षय कुमार के लिए साल 2026 काफी अच्छा साबित होता दिख रहा है. उनकी पिछली फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. लॉकडाउन के बाद अक्षय थोड़ा स्ट्रगल कर रहे थे.  

केतन अग्रवाल मर्डर: 'सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव ना करें', बोलकर फंसा बॉलीवुड डायरेक्टर, लोगों ने फटकारा
डायरेक्टर संजय गुप्ता जिन्होंने बॉलीवुड में कई सारी क्राइम-थ्रिलर फिल्में बनाई हैं, उनका कहना है कि केतन अग्रवाल मर्डर केस में गिरफ्तार सिया गोयल के साथ रिया चक्रवर्ती जैसा बर्ताव करना सही नहीं है. उनकी बातों पर अब वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

10 साल से दिलजीत के पेट में 12MM की पथरी, नहीं कराई सर्जरी, पर‍िवार तक को नहीं बताया
दिलजीत दोसांझ ने अपने गॉल ब्लैडर में 11-12 एमएम की पथरी होने का खुलासा किया है, जो उन्हें 2015 में पता चली थी. दिलजीत ने बताया कि उन्होंने ये बात दिलजीत ने बताया कि उन्होंने ये बात सालों तक फैमिली से छिपाकर रखी.

Advertisement

'रामायण' से पहले महफ़िल लूटेंगे सुपरस्टार रजनीकांत! तगड़ी कमाई की गारंटी है 'जेलर 2' की रिलीज डेट
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का एक धांसू प्रोमो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है.  डायरेक्टर नेल्सन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इस साल दशहरे के मौके पर 15 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »