फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक, उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है. दिलजीत ने हाल ही में खुद से जुड़ा बड़ा सीक्रेट रिवील किया है. उन्होंने बताया कि 10 साल पहले उन्हें पथरी होने के बारे में पता चला था. लेकिन आज तक उन्होंने इसे हटवाया नहीं है. कोई सर्जरी नहीं कराई है. दिलजीत ने ये बात घरवालों से भी छिपाकर रखी.
दिलजीत का खुलासा
वॉग को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने अपना बड़ा सीक्रेट खोला है. एक्टर-सिंगर ने बताया कि उनके गॉल ब्लैडर में 11-12 एमएम की पथरी है. 2015 में उन्हें इसके बारे में पता चला था. डॉक्टर ने जांच करने के बाद बताया कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है. डॉक्टर ने इसे ऑपरेट करने का सुझाव दिया. मगर दिलजीत के दोस्त ने उन्हें सुझाया अगर वो पथरी तुम्हें दिक्कत नहीं दे रही है तो उसे क्यों ऑपरेट करवा रहे हो. 2015 से आज 2026 हो चुका है. दिलजीत ने पथरी को ऑपरेट नहीं करवाया है. ना ही उन्हें इसकी वजह से कोई तकलीफ हुई है.
दिलजीत का मानना है वो पथरी अब खत्म हो गई है. फिर भी सेफ्टी के लिए वो अपने साथ बैग में मेडिसिन का बॉक्स हमेशा रखते हैं. दिलजीत ने बताया कि स्टोन के बारे में उन्होंने अभी तक किसी को नहीं बताया था. उनकी फैमिली और दोस्तों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
दिलजीत के फैंस उनका ये सीक्रेट जानकर एक्टर के लिए परेशान हो रहे हैं. फैंस का कहना है वो पॉजिटिव सोल हैं. दिलजीत वर्कफ्रंट पर, फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आए. इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. इम्तियाज और दिलजीत जब भी साथ आए हैं, थियेटर्स में तगड़ा माहौल बना है.
दिलजीत ने डायरेक्टर की अमर सिंह चमकीला मूवी में लीड रोल प्ले किया था. हिंदी के अलावा वो पंजाबी सिनेमा में भी काम करते हैं. एक्टिंग के अलावा वो म्यूजिक कॉन्सर्ट में बिजी रहते हैं. दिलजीत की दीवानगी सिर्फ इंडिया में ही नहीं है. ग्लोबल लेवल पर उनका क्रेज देखने को मिलता है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क