केतन अग्रवाल मर्डर: 'सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव ना करें', बोलकर फंसा बॉलीवुड डायरेक्टर, लोगों ने फटकारा

डायरेक्टर संजय गुप्ता जिन्होंने बॉलीवुड में कई सारी क्राइम-थ्रिलर फिल्में बनाई हैं, उनका कहना है कि केतन अग्रवाल मर्डर केस में गिरफ्तार सिया गोयल के साथ रिया चक्रवर्ती जैसा बर्ताव करना सही नहीं है. उनकी बातों पर अब वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

Advertisement
सिया के केस पर बोलकर फंसा डायरेक्टर (Photo: Social Media/Instagram @rhea_chakraborty) सिया के केस पर बोलकर फंसा डायरेक्टर (Photo: Social Media/Instagram @rhea_chakraborty)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के निधन के बाद पूरा देश हैरान-परेशान है. जबसे ये खुलासा हुआ है कि उन्हें लोहागढ़ किले से उनकी मंगेतर सिया गोयल ने धक्का देकर मारा है, हर किसी के अंदर गुस्सा देखा गया है. सब एक ही बात कह रहे हैं कि केतन अग्रवाल को न्याय मिलना चाहिए. सिया गोयल को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. 

केतन अग्रवाल मर्डर केस की इस समय महाराष्ट्र पुलिस अच्छे से जांच में जुटी है. सिया के खिलाफ कई सारे खुलासे हो रहे हैं, जिसपर सोशल मीडिया में भी चर्चा जारी है. लेकिन इस केस में डायरेक्टर संजय गुप्ता का मानना है कि सिया के साथ वैसा ही बर्ताव किया जा रहा है, जैसा साल 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ था. 

Advertisement

सिया पर बोलकर फंसा डायरेक्टर

संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए केतन अग्रवाल केस पर कुछ लिखा है, जिसे लेकर वो खुद मुसीबत में फंस चुके हैं. X पर उन्होंने ट्वीट करके सीधे तौर पर तो नहीं, मगर सिया का एक तरह से बचाव किया है. उन्होंने लिखा- मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा. ना किसी की साइड ले रहा हूं. बस इतना कह रहा हूं — क्या हम सिया के साथ वो सब कुछ करना बंद कर सकते हैं जो हमने रिया (चक्रवर्ती) के साथ किया था? हम सबने वो तमाशा देखा था ना? टीवी पर ही मुकदमा चला दिया, सबूत आने से पहले ही फैसला सुना दिया. फिर भी हम कुछ नहीं सीखते. 

डायरेक्टर की बातें किसी को भी पसंद नहीं आई हैं. लोगों ने उन्हें सिया गोयल और रिया चक्रवर्ती केस की एक-दूसरे से तुलना करने पर जमकर फटकार लगाई है. एक ने उन्हें लिखा है- कभी-कभी आप बहस में सबसे बेतुका पक्ष चुन लेते हो. इतनी ज्यादा कोशिश मत करो सर. किसकी नजरों में ऊंचा बनना है? 

Advertisement

वहीं दूसरे लिखते हैं, 'गाली सुनने का मन हो रहा है तो सीधा बोल दो, ये उड़ता तीर क्यों लेना चाह रहे हो आप.' गौरतलब है कि केतन अग्रवाल केस में सिया के खिलाफ इस समय जनता का आक्रोश सातवे आसमान पर है. इसलिए संजय गुप्ता को अपनी बातों के लिए काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी है. 

क्या था रिया का केस?

बात रिया चक्रवर्ती केस की करें, तो जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, तब रिया और उनके भाई को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया था. एक्ट्रेस के खिलाफ पूरा सोशल मीडिया हो गया था, उन्हें कोर्ट के फैसले से पहले आरोपी घोषित कर दिया गया था. लेकिन रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाया, पांच साल तक लड़ाई के बाद उन्हें साल 2025 में कोर्ट से राहत मिली. हालांकि अभी तक इस केस का कोई नतीजा नहीं निकलकर आया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »