'ब्रेकिंग बैड' एक्टर ने की आत्महत्या, ऑनस्क्रीन पिता बोले- दिल दुखता है

ब्रेकिंग बैड में विकलांग व्यक्ति का किरदार निभा चुके मिट्टे खुद सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे. मिट्टे को ब्रेकिंग बैड के सभी पांच सीजन में देखा गया. यह शो 2008 से 2013 तक टेलीकास्ट हुआ और इस सीरीज के खत्म होने के 13 साल बाद भी आज भी इसे ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखा जाता है.

Advertisement
आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. (Photo: AMC) आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. (Photo: AMC)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

अमेरिकी एक्टर और टीवी की टॉप सीरीज ब्रेकिंग बैड के एक्टर आरजे मिट्टे (RJ Mitte) का निधन हो गया है. वह 34 साल के थे. शुरुआत में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था. लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की.

Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेकिंग बैड में मिट्टे ने वॉल्टर व्हाइट के बेटे का किरदार निभाया है, जो विकलांग है. इस किरदार से वह घर-घर मशहूर हो गए थे. इस सीरीज में उन्होंने ड्रग किंगपिन वॉल्टर व्हाइट के विद्रोही बेटे की भूमिका के लिए जाना जाता है. 

Advertisement

मिट्टे के प्रतिनिधि ने बताया कि हमें बेहद दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि एक्टर, फिलॉन्थ्रोपिस्ट और विकलांग अधिकारों के प्रबल समर्थक आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. उनका निधन टेक्सास के ब्राउनस्विले में हुआ. 

ब्रेकिंग बैड में विकलांग व्यक्ति का किरदार निभा चुके मिट्टे खुद सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे. आरजे मिट्टे सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. वह दिव्‍यांगों के हक के लिए आवाज उठाते थे.  मिट्टे को ब्रेकिंग बैड के सभी पांच सीजन में देखा गया. यह शो 2008 से 2013 तक टेलीकास्ट हुआ और इस सीरीज के खत्म होने के 13 साल बाद भी आज भी इसे ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखा जाता है. मिट्टे ने अक्‍टूबर 2025 में ही कैनेडी सुआरेज से सगाई की थी. 2023 में मिट्टे ने बताया था कि वह 2018 से कैनेडी को डेट कर रहे हैं. 

Advertisement

ब्रायन क्रैंस्टन ने कहा कि मुझे यह लिखते हुए घोर निराशा हो रही हूं. मैं हताश हूं. ब्रेकिंग बैड में मेरे बेटे का किरदार निभा चुका मेरा प्यार बेटा अब नहीं रहा. मैं उससे उस समय मिला था जब वह 14 साल खा था. उसने वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार बहुत ही उत्साह के साथ निभाया था. वह जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी से त्रस्त था लेकिन उसने कभी भी इसे बहाने के तौर पर नहीं लिया. वह समय से सेट पर आता और उतनी ही शिद्दत से काम करता. वो एक हिट टीवी शो का सितारा था लेकिन अभी भी एक बच्चा ही था.

क्रैंस्टन ने कहा कि यह सुनना और भी दिल तोड़ने वाला है कि उसने खुद अपनी जान ली. क्यों? हम कुछ हफ्ते पहले ही एक दूसरे को टेक्स्ट कर रहे थे और तय कर रहे थे कि लंच पर कब मिले. मुझे नहीं पता कि क्या वो लंच उसका फ्यूचर बदल पाता. लेकिन मुझे पता है कि मैं उसे प्यार करता हूं और इतने सालों तक उसके साथ काम कर अच्छा लगा. तुम्हें याद करूंगा. बेटे. 

2008 में शुरू हुई इस टीवी सीरीज का आखिरी सीजन 2013 में रिलीज हुआ था. ब्रेकिंग बैड की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शो खत्म होने के 13 साल बाद भी ये दर्शकों में रिलेवेंट बना हुआ है. लोग बार-बार इस शो को देखने ओटीटी की तरफ लौटते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »