Film Wrap: सलीम खान को पापा नहीं कहते आयुष, सामने आया अर्जुन के रिश्ते का सच

सोमवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. सलमान खान के जीजा यानी आयुष शर्मा ने अपनी शादी को लेकर हुई ट्रोलिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ी. वहीं अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर सुर्खियों में रहे.

Advertisement
पत्नी अर्पिता के साथ आयुष शर्मा, अर्जुन कपूर (Photo: Social Media)) पत्नी अर्पिता के साथ आयुष शर्मा, अर्जुन कपूर (Photo: Social Media))

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

आज का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी रोचक रहा. कई खबरों ने पब्लिक के बीच सुर्खियां बटोरीं. एक्टर अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा रही. उन्हें लॉर्ड्स के मैदान पर टीवी होस्ट और एक्ट्रेस साहिबा बाली संग देखा गया. अफवाहें उड़ी कि दोनों रिश्ते में हैं, मगर एक्ट्रेस ने सामने से इस अफवाह को खारिज किया. 

वहीं सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने उन दावों को खारिज किया जिसमें ये कहा गया कि उन्होंने अर्पिता खान से किसी मकसद से शादी की थी. इसके अलावा आयुष ने ये भी बताया कि वो कभी अपने ससुर सलीम खान को पापा कहकर नहीं पुकारते. 

Advertisement

पति अभिनव ने गुपचुप हीरोइन संग किया Liplock, थियेटर्स में इंटीमेट सीन देख भड़कीं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने बताया कि पति अभिनव शुक्ला ने एक मूवी में रोमांटिक सीन्स किए थे. इन्हें देखने के बाद उनका दिल दुखा था. जानें ऐसा क्या हुआ.

एडल्ट स्टार मिया खलीफा की सट्टेबाजी! FIFA वर्ल्ड कप से कमाए, खुद किया ऐलान

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन की जीत के साथ मिया खलीफा की भी बड़ी जीत हुई. उन्होंने स्पेन पर 10 लाख डॉलर की शर्त लगाई थी और करीब 16.5 लाख डॉलर की रकम जीत ली.

Avengers Doomsday Trailer: आ रहा MCU का सबसे खतरनाक विलेन, थॉर-कैप्टन अमेरिका भी दिखेंगे कमजोर, रिलीज हुआ ट्रेलर

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मच अवेटेड मूवी 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर फाइनली एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. एवेंजर्स, फैंटेस्टिक फोर और एक्स-मैन के सामने डॉ.डूम एक सबसे बड़ी चुनौती बनकर आ रहा है, जिसे रोक पाना आसान नहीं होने वाला है.

Advertisement

मलाइका के बाद इस हसीना के प्यार में अर्जुन कपूर? लॉर्ड्स के स्टेडियम में दिखे साथ, Photo वायरल

एक्टर अर्जुन कपूर बीते दिन भारत बनाम इंग्लैंड का क्रिकेट मैच देखने लॉर्ड्स के मैदान पर पहुंचे थे. वहां उन्हें एक्ट्रेस और टीवी होस्ट साहिबा बाली के साथ स्पॉट किया गया. इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी. हालांकि सच्चाई एकदम अलग निकली.

सलीम खान को पापा नहीं कहते दामाद आयुष! मकसद से की अर्पिता से शादी? ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

आयुष शर्मा ने पहली बार अर्पिता खान से शादी को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी अर्पिता संग शादी पर लोग क्या-क्या कहते हैं, कैसे मीम बनते हैं और क्यों आज तक सलीम खान को 'पापा' नहीं कह पाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »