Advertisement

टीवी

पति अभिनव ने गुपचुप हीरोइन संग किया Liplock, थियेटर्स में इंटीमेट सीन देख भड़कीं रुबीना दिलैक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST
  • 1/11

टीवी के पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन रहता है. कपल इन दिनों यूट्यूब पर नया शो POV लेकर आया है.
 

  • 2/11

इसमें कपल हिना खान और रॉकी जायसवाल संग लेटेस्ट मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. हालिया पॉडकास्ट में रुबीना-अभिनव ने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन पर रिएक्ट किया. 
 

  • 3/11

रुबीना ने शो में बताया कि उन्होंने कभी ऑनस्क्रीन किसिंग सीन्स नहीं दिए हैं. अभिनव ने रोमांटिक सीन किए हैं. जिस पर रुबीना नाराज हुई थीं.
 

Advertisement
  • 4/11

रुबीना ने बताया कि पति ने उन्हें बिना बताए किसिंग सीन किए थे. जब वो मूवी देखने गईं तब उन्हें रोमांटिक सीन के बारे में पता चला था. ये सब देखकर उनका दिल दुखा था.
 

  • 5/11

अभिनव की वो फिल्म अक्सर 2 थी. जिसमें उन्होंने हीरोइन संग 5-6 बार kiss किया था. एक्टर ने पूरा किस्सा बताते हुए कहा- मेरे पास स्किप्ट आई थी उसमें इतना लिखा था कि 1-2 जगह लिपलॉक सीन होंगे. 
 

  • 6/11

लेकिन रोमांटिक सीन्स को लेकर मेकर्स श्योर नहीं थे. उन्होंने सोचा था अगर एक्टर्स की आपस में बनेगी या वो ऑनस्क्रीन इंटीमेसी को लेकर कंफर्टेबल होंगे, तभी ये सीन्स करवाएंगे.

Advertisement
  • 7/11

इन सीन्स के बारे में एक्टर ने रुबीना को नहीं बताया क्योंकि ये उनकी लिए बड़ी डील नहीं थी. पहले भी वो फिल्मों में किसिंग सीन कर चुके थे. हालांकि तब वो और रुबीना साथ नहीं थे.
 

  • 8/11

अभिनव के मुताबिक, उस वक्त उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था. वो दिल्ली में मां संग थे. रुबीना मुंबई में थीं. एक दिन वो शूट पर गए और मेकर्स ने किसिंग सीन्स करने को कहा.
 

  • 9/11

रुबीना ने कहा कि उन्हें पति के ऑनस्क्रीन kiss करने से दिक्कत नहीं है. लेकिन उनसे ये सीन्स छिपाने, स्क्रिप्ट डिस्कस ना करने का उन्हें दुख हुआ. क्योंकि वो अपनी स्क्रिप्ट्स पर अभिनव संग बात करती हैं.
 

Advertisement
  • 10/11

हालांकि अभिनव ने अपनी गलती मानी. रुबीना को अभिनव के किसिंग सीन्स को लेकर हिना-रॉकी ने खूब चिढ़ाया. हिना ने कहा- ऑनस्क्रीन रोमांस करना काम है, इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
 

  • 11/11

रुबीना-अभिनव की बात करें तो, उनकी दो जुड़वा बेटियां हैं. एक वक्त वो तलाक लेने वाले थे. लेकिन बिग बॉस में आकर उनका रिश्ता संभला. आज वो साथ में बेहद खुश हैं.

All Photos: Instagram @rubinadilaik
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement