Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

यूट्यूबर की मॉर्डन पत्नी गांव जाकर हुई देसी, चूल्हे पर बनाया खाना, जंगल में काटी घास, की खेती-बाड़ी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST
  • 1/9

यूट्यूबर सौरव जोशी और उनका परिवार इन दिनों अपने पैतृक गांव आया हुआ है. उत्तराखंड की हसीन वादियों में सौरव का खूबसूरत गांव है.
 

  • 2/9

अवंतिका पहली बार अपने ससुराल के गांव आई हैं. यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा. गांव की खूबसूरती की अवंतिका ने तारीफ की.
 

  • 3/9

अवंतिका ने गांव में एक दिन पहाड़ी महिला की जिदंगी जी. खेत में काम किया. चूल्हे पर खाना बनाया. रोपाई लगाई. पूरी देसी लाइफ जी.
 

Advertisement
  • 4/9

अवंतिका ने सुबह उठकर साड़ी पहनी. नई नवेली दुल्हन की तरह वो सजीं. अवंतिका ने सास और चाची सास के सामने पहाड़ी डांस भी किया.
 

  • 5/9

उनके दिन की शुरुआत हुई घास काटने से. वो पति और सास संग जंगल गईं. गाय के लिए घास काटा. फिर चूल्हे में सबके लिए चाय बनाई.
 

  • 6/9

सास ने अवंतिका को चूल्हा जलाना सिखाया. लकड़ी को कैसे आग लगानी है, ये सब सिखाया. अवंतिका ने गांव में केतली में चाय बनाकर सबको पिलाई.
 

Advertisement
  • 7/9

अवंतिका पीने का पानी लेने पानी की धारा पर गईं. वहां पर कपड़े धोए. खेत में जाकर रोपाई लगाई. सास ने अवंतिका को रोपाई लगाना सिखाया.
 

  • 8/9

घर आकर अवंतिका ने खाना बनाया. पूरा दिन पहाड़ी महिला की तरह काम कर अवंतिका बुरी तरह थक गईं. लेकिन उन्हें ये सब करने में मजा भी आया.
 

  • 9/9

सौरव ने व्लॉग में अपने खूबसूरत गांव की झलक कैप्चर की. हिमालय की गोद में बसा उनका ये गांव बेहद खूबसूरत है. फैंस ने अवंतिका के देसी बहू वाले अंदाज की तारीफ की है.
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement