Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

33 साल के साउथ हीरो ने रचाई शादी, 'टोकरे' में बैठकर दुल्हन ने मारी एंट्री, नहीं रुकी हंसी, Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST
  • 1/12

बधाई हो! साउथ इंडस्ट्री के जाने माने स्टार बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने धूमधाम से शादी रचाई. 29 अप्रैल को एक्टर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर काव्या रेड्डी को अपना हमसफर बनाया.
 

Photo: Social Media

  • 2/12

कपल की ट्रैडिशनल वेडिंग तिरुमाला के एक मंदिर में हुई. फैंस और सेलेब्स ने कपल को शादी की मुबारकबाद दी है. इंटरनेट पर उनकी ट्रैडिशनल वेडिंग की तस्वीरें धूम मचा रही हैं. 

Photo: Social Media

  • 3/12

इस शाही शादी में सिनेमा और राजनीतिक जगत के सितारों ने शिरकत की. तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया.
 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/12

शादी के लिए बेल्लमकोंडा ने अपने लुक को सिंपल रिखा. उन्होंने आइवरी कुर्ता, धोती और अंगवस्त्रम पहना. दुल्हन काव्या ने भी आइवरी साड़ी पहनी. 
 

Photo: Social Media

  • 5/12

ट्रैडिशनल जूलरी, माथापट्टी के साथ काव्या ने अपना लुक कंप्लीट किया. कपल ने शादी में दो आउटफिट कैरी किए थे. दोनों लुक में वो स्टनिंग लगे.
 

Photo: Social Media

  • 6/12

काव्या ने मंडप पर एंट्री के वक्त बैंगनी सिल्क साड़ी पहनी. अपने लुक को उन्होंने सोने की जूलरी के साथ कंप्लीट किया. दूल्हे राजा यैलो कुर्ता-धोती और बैंगनी शॉल में दिखे.
 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 7/12

काव्या की वेडिंग वेन्यू में एंट्री काफी यूनीक थी. वो फूलों की चादर के साथ या बाइक पर बैठकर नहीं आईं. बल्कि एक बड़े से टोकरे में बैठकर काव्या ने एंट्री मारी.

 

Photo: Social Media

  • 8/12

वो जोर से हंसते हुए टोकरे में बैठी हुई दिखीं. कुछ लोग काव्या को उस टोकरे में बैठाकर मंडप तक लाए. काव्या की इस ब्राइडल एंट्री ने इंटरनेट यूजर्स को क्रेजी कर दिया है. 
 

Photo: Social Media

  • 9/12

फैंस ने वेडिंग फोटोज देखने के बाद उन्हें मेड फॉर ईच अदर बताया है. कपल ने इसी साल मार्च में सगाई की थी. काव्या और बेल्लमकोंडा की ये लव कम अरेंज्ड मैरिज है. 
 

Photo: Instagram @sreenivasbellamkonda
 

Advertisement
  • 10/12

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल का वेडिंग रिसेप्शन 2 बार होगा. पहला रिसेप्शन 1 मई को तिरुमाला में होगा और दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन हैदराबाद में किया जाएगा.

Photo: Social Media

  • 11/12

श्रीनिवास प्रोड्यूसर बेल्लमकोंडा सुरेश के बेटे हैं. 2023 में फिल्म छत्रपति से उन्होंने बॉलीवुड में लक आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर खास नहीं चला. 
 

Photo: Social Media

  • 12/12

काव्या की बात करें तो उन्हें लेकर इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी नहीं है. वो सोशल मीडिया पर प्राइवेट हैं. काव्या शोबिज से नहीं हैं. वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. 
 

Photo: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement