एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क की लाइफ में तब भूचाल आया, जब उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा. 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में वो फसी थीं. जिसके कारण करीबन 4 महीने वो सलाखों के पीछे रहीं.
संदीपा ने एक पॉडकास्ट में जेल में काटे अपने दिनों को रिकॉल किया है. संदीपा ने बताया कि जेल में वो कई बार नेकेड हुईं. चेकिंग के नाम पर बार-बार उनसे कपड़े उतरवाए गए. उन्होंने मेंटल ट्रॉमा झेला.
अपनी आपबीती बताते हुए वो इंटरव्यू के दौरान रो पड़ती हैं. शालू निशा के पॉडकास्ट में संदीपा ने बताया कि जेल में वो 25-30 बार नंगी हुई हैं.
जेल में चेकिंग के दौरान पूरी तरह से न्यूड होने को कहते थे. जेल की प्रताड़ना देखकर उनका मरने का मन करता था. सोते वक्त उनके मुंह पर कीड़े चलते थे.
वो कहती हैं- जेल से निकलकर कोर्ट में जाओगे. फिर आपको नंगा करेंगे. कोर्ट से अगली तारीख लेकर जब वापस जाओगे तो बस में बैठने से पहले वो आपको नंगा करेंगे.
''ये भी नहीं कि एक ही बंदी आपको देख रही है तो कंफर्टेबल हो जाओ. जिसकी अलग-अलग ड्यूटी है सबके सामने नंगा होना पड़ेगा.''
''आप दो बार नेकेड हो गए. फिर जेल में लौटने पर फिर से आपके कपड़े उतरवाए जाएंगे. आप दिन में 3-3 बार नेकेड हो रहे हैं. मेरा छोड़ो, जो अपराधी हैं उन लेडीज को नीचे टॉर्च मारकर भी देखा जाता है.''
''मैं अगर महीने में 6 बार नेकेड हुई हूं, तो सोचो साढ़े चार महीने में 27-30 बार वहां पर नेकेड हुई हूं. ये कितना खौफनाक है. मैंने मेंटल ट्रॉमा झेला.''
संदीपा ने कहा कि मैं जेल में चिल्ला-चिल्लाकर रोईं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो इतना परेशान हुईं कि मरने की सोच रही थीं.
जेल में काटे बुरे दिनों की वजह से उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा है. वो उस वक्त को कभी नहीं भुला पाएंगी. आज भी वो दिमाग की दवाइयां खा रही हैं.
संदीपा में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था. फिर पंजाबी फिल्में करने लगीं. शूट करते-करते उन्होंने फिल्में छोड़ी थीं. क्योंकि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.
All Photos: Instagram @sandeepavirk