Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

कौन हैं सिंगर Jass Manak की दुल्हन? बनेंगी पंजाबी परिवार की बहू, इतनी हैं ग्लैमरस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST
  • 1/9

बधाई हो! पॉपुलर पंजाबी सिंगर और सॉन्ग राइटर जस मानक ने सगाई कर ली है. सिंगर ने गर्लफ्रेंड कोमल तंवर संग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते का ऐलान किया है. 
 

  • 2/9

लंबे समय तक अपनी डेटिंग लाइफ को सीक्रेट रखने के बाद जस मानक ने फाइनली अपनी लेडी लव को इंट्रोड्यूस कर दिया है. 

  • 3/9

जस मानक ने गर्लफ्रेंड कोमल तंवर संग रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं. जस किसी तस्वीर में लेडी लव कोमल को निहारते दिखे, तो किसी फोटो में उन्हें पायल पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/9

जस अपनी स्वीटहार्ट को माथे पर Kiss करते हुए भी दिखाई दिए. कोमल और जस एक दूजे की बांहों में डूबे हुए देखे जा सकते हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस के दिलों को जीत रही है. 
 

  • 5/9

जस मानक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि आखिर सिंगर की लेडी लव कोमल तंवर कौन हैं और क्या करती हैं. 

  • 6/9

बता दें कि कोमल तंवर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के हिसाब से वो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं.

Advertisement
  • 7/9

कोमल अक्सर ही अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं. मगर उनके बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है. 
 

  • 8/9

जस मानक और कोमल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें हमेशा यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. 
 

  • 9/9

रिपोर्ट्स की मानें तो जस और कोमल की सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई है. सगाई में सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है.

 

(Photo: Instagram @jassmanak) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement