Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

धुरंधर 2, मां बहन और गुल्लक का नया सीजन... पहले ही वीकेंड में धमाकेदार ओटीटी कंटेंट की बौछार लाया जून

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST
  • 1/9

जून का पहला वीकेंड इतना सारा कंटेंट लेकर आया है कि आपके ओटीटी सब्स्क्रिप्शन का पैसा वसूल हो जाएगा. थिएटर्स में धमाका कर चुकी ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 इस वीकेंड ओटीटी पर आ रही है. साथ में तीन नई ऑरिजिनल वेब सीरीज भी हैं. फैन्स की फेवरेट ओटीटी फैमिली, मिश्रा परिवार भी गुल्लक का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है. 

इस कंटेंट की बाढ़ में कहां क्या मिलेगा और उसमें क्या खास है, आपका ये काम हम आसान कर देते हैं:

  • 2/9

टाइटल: धुरंधर: द रिवेंज 
कास्ट: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन 
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रणवीर सिंह की एपिक ब्लॉकबस्टर फाइनली ओटीटी पर आ चुकी है. 4 घंटे लंबी ये फिल्म इस वीकेंड के लिए कंटेंट का परफेक्ट डोज बन सकती है.

  • 3/9

टाइटल: गुल्लक सीजन 5 
कास्ट: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, अनंत वी जोशी, हर्ष मयार
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव 
जनता की फेवरेट ओटीटी फैमिली, मिश्रा परिवार की वापसी हो चुकी है. लेकिन अन्नू मिश्रा के किरदार में वैभव राज की जगह अब अनंत आ गए हैं. उन्होंने ये किरदार कितना बचाया है ये देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement
  • 4/9

टाइटल: मां बहन 
कास्ट: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 
मां, बहन और मर्डर... नेटफ्लिक्स की ये मजेदार फिल्म माधुरी और तृप्ति को ऐसे अंदाज में लेकर आ रही है, जो फैंस ने नहीं देखा है. इस कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री के रिव्यूज बहुत सॉलिड हैं.

  • 5/9

टाइटल: मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी
कास्ट: नसीरुद्दीन शाह, जिम सर्भ वैभव तत्ववादी 
प्लेटफॉर्म: अमेज़न एमएक्स प्लेयर
जे आर डी टाटा और जरक्सेस देसाई ने विदेशों घड़ियों के शौकीन भारत को, 'मेड इन इंडिया' टाइटन घड़ी पहनाई थी. उनके इस सपने के पीछे क्या कहानी थी और क्या स्ट्रगल था, ये सीरीज इसकी कहानी है. 
 

  • 6/9

टाइटल: ब्राउन 
कास्ट: करिश्मा कपूर, हेलन, सूर्या शर्मा
प्लेटफॉर्म: जी5 
करिश्मा कपूर की इस वेब सीरीज का ट्रेलर बहुत सस्पेंस और डार्क कहानी से भरा लग रहा था. कॉप अवतार में उन्हें देखना एक नया एक्सपीरियंस भी होगा.

Advertisement
  • 7/9

टाइटल: द पिरामिड स्कीम 
कास्ट: परमवीर सिंह चीमा 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो इंडिया 
आप चार लोगों को जोड़िए, फिर उनमें से हर एक व्यक्ति चार-चर लोगों को जोड़े... ये वाली स्कीमें और इनका स्कैम एक समय इंडिया ने खूब देखा था. अब प्राइम की सीरीज ऐसे एक स्कैम की कहानी लेकर आ रही है. 

  • 8/9

टाइटल: माइकल जैक्सन द वर्डिक्ट 
कास्ट: माइकल जैक्सन 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 
माइकल जैक्सन की बायोपिक ने 'किंग ऑफ पॉप' की चमकदार साइड दिखाई थी. लेकिन उनकी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, बच्चों के यौन शोषण के केस पर ये डाक्यूमेंट्री आई है. इसमें केस से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोगों ने अपना पक्ष रखा है. 
 

  • 9/9

टाइटल: केप फियर 
कास्ट: जेवियर बार्डेम, एमी एडम्स, पैट्रिक विल्सन 
प्लेटफॉर्म: एपल टीवी+
एक पति -पत्नी की जिंदगी में तब कोहराम मच जाता है, जब उनके पास्ट से जुड़ा किलर जेल से आजाद होता है. अब उसे बस बदले की भूख है. शानदार रिव्यूज के साथ आई इस हॉलीवुड थ्रिलर में टॉप एक्टर्स भी हैं. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement