द पिरामिड स्कीम (The Pyramid Scheme) The Viral Fever यानी TVF की एक नई वेब सीरीज है. यह सीरीज जल्दी अमीर बनने की चाह, नेटवर्क मार्केटिंग और उसके पीछे छिपे जोखिमों पर आधारित है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर शौरी और परमवीर सिंह चीमा के अलावा शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव भी अहम किरदार में हैं. इसके अलावा अखिलेन्द्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार भी इस सीरीज का हिस्सा हैं.
इस वेब सीरीज की घोषणा सबसे पहले मार्च 2026 में Prime Video के रिलीज लाइनअप के दौरान की गई थी. ‘द पिरामिड स्कीम’ का प्रीमियर 5 जून 2026 को Prime Video पर हिंदी भाषा में किया जाएगा. सीरीज को TVF ने प्रोड्यूस किया है. इसके क्रिएटर श्रेयांश पांडे हैं. उन्होंने आशीष आर शुक्ला के साथ मिलकर इसका निर्देशन भी किया है. कहानी अक्षेंद्र मिश्रा ने लिखी है.
जून का पहला हफ्ता सिर्फ मौसम में ही बदलाव के साथ नहीं शुरू हुआ, ये ओटीटी पर तगड़े कंटेंट की बौछार भी लाया है. धमाकेदार ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 तो ओटीटी पर आ ही गई है. द पिरामिड स्कीम, ब्राउन और मेड इन इंडिया जैसी दमदार ऑरिजिनल सीरीज भी आ गई हैं. गुल्लक का सीजन 5 भी आपका इंतजार कर रहा है.
प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें परमवीर चीमा के साथ रणवीर शौरी और शेखर सुमन जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज 90 और 2000 के दशक में मिडल क्लास घरों को निशाना बनाने वाले एक बड़े चेन-मार्केटिंग स्कैम की कहानी लेकर आ रही है.
धुरंधर 2 में सिर्फ एक डायलॉग से रातोंरात पॉपुलर हुए एक्टर परमवीर चीमा अब प्राइम वीडियो पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. पंचायत और गुल्लक जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले TVF के बैनर तले बनी वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए इस शो में ऐसा क्या है जो इसपर नजर रखी जानी चाहिए.