सोशल मीडिया सेंसेशन और छोटे पर्दे की चहेती एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर रहमानी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर मुंबई में एक ऐसा आशियाना बनाया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल आ जाए. जन्नत का यह घर न केवल आलीशान है, बल्कि इसे बहुत ही बारीकी और क्लासी टेस्ट के साथ डिजाइन किया गया है. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
उनके इस घर का इंटीरियर आधुनिक सुविधाओं और विंटेज रॉयल लुक का एक बेहतरीन फ्यूजन है. वह अक्सर अपने इस भव्य और विशाल घर की झलकियां शेयर करती हैं. हाल ही में नयनदीप उनके होम टूर पर पहुंचे. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
जन्नत के घर का लीविंग एरिया किसी महल के हॉल से कम नहीं लगता. यहां की दीवारों पर क्रीम और व्हाइट कलर के न्यूट्रल टोन का इस्तेमाल किया गया है, जो घर को काफी बड़ा और हवादार लुक देता है. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
बैठने के लिए बड़े और आरामदायक वेलवेट सोफे लगाए गए हैं, जो स्पेस को काफी रिच लुक देते हैं. दीवारों पर की गई गोल्ड नक्काशी और बड़े साइज के झूमर इस जगह की रौनक में चार चांद लगा देते हैं. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
घर के डायनिंग स्पेस को बहुत ही आधुनिक रखा गया है. यहां की लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है. छत पर लगी इनडायरेक्ट वार्म लाइट्स और डिजाइनर लैंप्स शाम के वक्त घर को एक जादुई माहौल देते हैं. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
जन्नत का बेडरूम उनकी पर्सनालिटी की तरह ही शांत और सुंदर है. यहां बड़े साइज का बेड है जिसके पीछे कुशन वाला हेडबोर्ड दिया गया है. कमरे के कोनों में बड़े-बड़े शीशे लगाए गए हैं, जो न केवल कमरे को बड़ा दिखाते हैं बल्कि जन्नत के फोटोशूट्स के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड भी बनते हैं. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
घर की सबसे खास जगहों में से एक है इसकी बालकनी. मुंबई की ऊंची इमारतों के बीच स्थित इस बालकनी से शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. जन्नत ने यहाँ बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां और कुछ इनडोर प्लांट्स लगाए हैं. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
एक एक्ट्रेस के तौर पर जन्नत के लिए उनका ड्रेसिंग एरिया सबसे महत्वपूर्ण है. यहां एक विशाल वैनिटी मिरर है जिसमें हॉलीवुड स्टाइल की लाइट्स लगी हुई हैं. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)
वहीं जन्नत को लग्जरी हैंड बैग्स इकट्ठा करने का शौक रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना पहला बैग 1 लाख 75 हजार रुपये में खरीदा था. वहीं अपनी अलमारियों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनके आउटफिट्स और एक्सेसरीज व्यवस्थित रहें. (Photo: YT/Nayandeep Rakshit)