T20 वर्ल्ड कप में इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई. रविवार को हुए मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. ब्लू स्क्वॉड की जीत का जश्न पूरे देश ने जोश के साथ मनाया.
Photo: Social Media
हार्दिक पंड्या ने मैच में शानदार खेला. उन्होंने इंडिया की इस जीत को अपनी लव लेडी माहिका शर्मा संग सेलिब्रेट किया. दोनों का स्टेडियम में रोमांस देखने को मिला.
Photo: India Today
इंडिया की जीत के बाद हार्दिक से मिलने माहिका ग्राउंड पर पहुंचीं. उन्होंने बॉयफ्रेंड हार्दिक को गले से लगाकर जीत की बधाई दी. उन पर जमकर प्यार बरसाया.
Photo: India Today
इंटरनेट पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें माहिका और हार्दिक कोजी होते हुए दिख रहे हैं. क्रिकेटर को माहिका ने प्यार से गाल पर kiss किया. हार्दिक ने लेडीलव को हग किया.
Photo: India Today
दोनों ग्राउंड पर एक दूसरे का हाथ थामे चलते दिखे. माहिका ने हार्दिक की जीत को सेलिब्रेट करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे.
Photo: Instagram @mahiekasharma
माहिका ने इंस्टा पर हार्दिक की एक फोटो पोस्ट की है. कैप्शन में लिखा है- द मैन, द मिथ, द लेजेंड. तस्वीर में हार्दिक तिरंगा लपेटकर पोज दे रहे हैं.
Photo: Instagram @hardikpandya93
कपल की स्टेडियम से और भी रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं. जीत के बाद क्रिकेटर की खुशी की ठिकाना नहीं है. वो माहिका संग समय बिताते दिखे.
Photo: Social Media
वायरल फोटोज में माहिका अपने लव ऑफ लाइफ हार्दिक की गोद में बैठी हुई हैं. दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं. उनकी केमिस्ट्री दमदार दिखती है.
Photo: Social Media
माहिका को देखकर हार्दिक खुश नजर आए. उनकी खूबसूरती से जैसे वो अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे. उन्होंने इस जीत का श्रेय माहिका को दिया है.
Photo: Social Media
हार्दिक और माहिका का ये खुल्लम खुल्ला प्यार देख लोगों का कहना है वो कब शादी कर रहे हैं. दोनों इन दिनों अक्सर साथ दिखते हैं. हार्दिक को चीयर अप करने में माहिका सबसे आगे रहती हैं.
Photo: India Today