इंडियन महिला क्रिकेट टीम 12 जून से टी-20 महिला क्रिकेट विश्व कप 2026 खेलने के लिए तैयार हो चुकी है. खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं.
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर पर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचीं.
क्रिकेटर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए क्या करना चाहिए. प्रेमानंद महाराज ने दीप्ति शर्मा से कहा कि हम आशीर्वाद देने लायक तो नहीं हैं, लेकिन प्रार्थना करने लायक हैं. प्रार्थना सबसे की जा सकती है.
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हम किसी के आशीर्वाद के मोहताज ना बनें. मेरी इस बात पर ध्यान देना अगर हमारा आशीर्वाद लेना चाहते हो तो.
वो कहते हैं कि आशीर्वाद के मोहताज ना बनें. अभ्यास और संयम के द्वारा हम विजय प्राप्त करें. किसी का आशीर्वाद या श्राप हमारे मार्ग में बाधा नहीं हो सकता.
हमारे मार्ग में हमारा अभ्यास और एकाग्रता हमारा सहयोग करेगा. हमारा उल्लास हमारा कार्य करेगा. हमारे ऊपर कृपा है कि हमें बुद्धि दी, मनुष्य शरीर दिया. सब आशीर्वाद हमारे साथ है.
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हमको अभ्यास करना है. जिस खेल में लगो. जी जान से अभ्यास करो. गंदी बातों का त्याग करो. तब देखो उन्नतिशील होते चले जाओगे.
अगर थोड़ी उन्नति मिली और आप पार्टी करने में बिजी हो गए, फिर अभ्यास छोड़ दिया, तो अगली बार हार जाओगे. अगर कोई भी खिलाड़ी जीतता है, तो खिलाड़ी का नाम पीछे होता है, पहले भारत का नाम होता है. पूरे भारत में खुशी होती है कि हम जीत गए.
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप वहां जीते हो, लेकिन खुश पूरा भारत होता है. सोचो आपका कितना बड़ा कर्तव्य है कि अगर आप जीते, तो आप खुश होंगे ही लेकिन पूरा भारत खुश हो जाएगा.
All Photos: Instagram @officialdeeptisharma