Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

इन स्टार्स ने शादी के लिए बदला धर्म, 2 जोड़ियों का हुआ दर्दनाक तलाक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST
  • 1/8

कहते हैं कि प्यार धर्म, जाति या उम्र देखकर नहीं होता...प्यार तो बस हो जाता है. प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर दूसरे धर्म में शादी रचाई है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

  • 2/8

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिग्गज एक्ट्रेस शर्लिमा टैगोर का आता है. शर्मिला टैगोर ने दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी संग शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था.

  • 3/8

'बिग बॉलीवुड बफ्स' के यूट्यूब चैनल संग बातचीत में सबा पटौदी ने बीते दिनों बताया कि शादी के वक्त उनकी अम्मा ने इस्लाम अपना लिया था और उन्होंने अपने बच्चों को भी इस्लाम की सीख दी. सबा ने कहा कि उनके घर में कोई मंदिर नहीं था और न ही वो लोग किसी हिंदू धार्मिक परंपरा का पालन करते थे. 

Advertisement
  • 4/8

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने भी प्यार में धर्म की दीवार तोड़कर एक दूसरे संग 1991 में शादी रचाई थी. मगर दोनों का रिश्ता लंबा चल नहीं पाया. 13 साल बाद 2004 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.  

  • 5/8

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का जन्म हिंदू परिवार में हुआ. लेकिन मुस्लिम एक्टर शोएब इब्राहिम संग शादी के लिए उन्होंने धर्म बदल लिया. दीपिका ने पूरी तरह से इस्लाम धर्म अपना लिया है. दीपिका अपने बेटे को भी नमाज, कुरान सिखा रही हैं. 

  • 6/8

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने भी बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था.

Advertisement
  • 7/8

राखी ने शादी के लिए अपना नाम बदलकर फातिमा रखा लिया था. शादी के बाद वो बुर्का और हिजाब भी पहने लगी थीं. लेकिन फिर उनका तलाक हो गया. 

  • 8/8

टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने इजिप्ट की पत्रकार नौरान अली संग शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया है. विवियन अब मुसलमान बन गए हैं. उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है. विवियन डीसेना ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2019 में रमजान के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया था. इसके बाद विवियन ने 2022 में एक निजी समारोह में नौरान अली से शादी कर ली थी. 

 

(Photos: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement