मंडे भी नहीं रोक पाया Spider Man का क्रेज! गिरावट के बावजूद इंडिया में हुई दमदार कमाई

स्पाइडर मैन अब एक ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे दुनिया का हर इंसान देखना चाह रहा है. इंडिया में तो काम के दिन भी लोग थिएटर जा रहे हैं, जिससे ये अपना पहला मंडे टेस्ट भी आसानी से पार कर गई है.

Advertisement
हर कोई देख रहा स्पाइडर मैन (Photo: Screengrab) हर कोई देख रहा स्पाइडर मैन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

वो दिन गए जब कुछ मूवी फैंस कहते थे कि मार्वल की फिल्मों का जादू खत्म सा हो गया है. क्योंकि इस स्टूडियो को उसकी सबसे बड़ी फिल्म दिलाने के लिए मैदान में स्पाइडर मैन जैसा दमदार सुपरहीरो उतरा है. चार साल बाद, टॉम हॉलैंड वाला स्पाइडर मैन बड़े पर्दे पर लौटा और क्या ही खूब छा रहा है. 

स्पाइडर मैन को रोकना हुआ मुश्किल!

Advertisement

MCU की नई फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे कमाई के मामले में वो हर रिकॉर्ड तोड़ रही है, जिसे आज से पहले किसी हॉलीवुड फिल्म ने बनाया हो. अपने पहले ही वीकेंड दुनियाभर में 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होना, ये कोई आसान खेल नहीं होता जिसे इस फिल्म ने कर दिखाया.

स्पाइडर मैन 4 इंडिया में भी धांसू कमाई कर रही है. ये धुरंधर 2 और पुष्पा 2 जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर इंडियन फिल्म्स को भी कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है. पहले वीकेंड में स्पाइडर मैन की नई फिल्म ने 250 करोड़ रुपये के आसपास का नेट कलेक्शन कर डाला था. ये अपनी पिछली वाली नो वे होम फिल्म के इंडिया लाइफटाइम कलेक्शन को चार दिनों में पीछे छोड़ गई थी. 

गिरावट के बावजूद कैसे दमदार?

Advertisement

चार दिनों की दमदार कमाई के बाद, सोमवार आया जिसमें माना गया कि स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की कमाई में गिरावट आएगी. खैर, ऐसा हुआ भी है. कामकाजी दिन की वजह से इंडिया में पांचवे दिन इसकी कमाई में एक बड़ी गिरावट देखने मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, स्पाइडर मैन 4 ने 50% की ऑक्यूपेंसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर 23.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 281.75 करोड़ रुपये नेट पहुंच चुका है. 

हालांकि इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद, स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने सोमवार को दमदार कमाई की है. इसने जेम्स कैमरून की अवतार वे ऑफ वॉटर, जो इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है, उसके 5वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है. मगर MCU की एवेंजर्स एंडगेम को नहीं मात दे सकी. 

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के पास अभी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए काफी समय बचा है. 14 अगस्त तक इसके पास एवेंजर्स एंडगेम के इंडिया लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने का मौका है. क्योंकि उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में बंटवारा 1947 और आवारापन 2 रिलीज होंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »