दुबई एयरपोर्ट में फंसी सोनल चौहान, PM को ट्वीट करने के बाद अब कहा- सब कंट्रोल में है...

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर बीती रात भारत सरकार से अपील की थी कि दुबई से भारत वापस आने में उनकी मदद की जाए. वहीं अब एक्ट्रेस ने आज एक दूसरा पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने ताजा अपडेट शेयर किया है.

Advertisement
एक्ट्रेस सोनल चौहान (Photo: X/@sonalchauhan7) एक्ट्रेस सोनल चौहान (Photo: X/@sonalchauhan7)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए है. इसी कड़ी में दुबई से भारत आने वाली उड़ानें भी रद्द हो गई हैं. इन परिस्थितियों में एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई, लेकिन अब उन्होंने वहां से ताजा अपडेट शेयर किया है.

Advertisement

बीती रात दुबई एयरपोर्ट में फंसी सोनल चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर PM नरेंद्र मोदी से मदद मांगी थी. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में राहत भरी जानकारी शेयर की है.

 पोस्ट में लिखा- सभी फ्लाइट्स रद्द हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नजर नहीं आ रहा. पोस्ट में उन्होंने सरकार से मार्गदर्शन और सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग की मांग की. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इंस्टाग्राम पर सोनम का पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस सोनम चौहान ने पोस्ट कर लिखा, 'मुझे मैसेज करने वाले और मेरा हालचाल जानने वाले सभी लोगों का - धन्यवाद और जवाब न दे पाने के लिए मुझे माफ करना. आपकी चिंता सच में बहुत मायने रखती है. मैं सुरक्षित हूं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अधिकारी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. घबराने की कोई बात नहीं है.'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'यकीनन, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है. Ministry of Defence सभी की सुरक्षा और बचाव में है. चीजें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं. और मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि पैनिक न फैलाएं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना ॐ नमः शिवाय.'

बीती रात पीएम से मांगी थी मदद
वहीं बीती रात एक्ट्रेस ने ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा था, 'माननीय PM मोदी जी,  मैं अभी दुबई में चल रहे संकट की वजह से फंसा हुई हूं. फ़्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं है. मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए सम्मानपूर्वक मार्गदर्शन चाहती हूं.  किसी भी मदद के लिए आभारी हूं.'

कौन हैं सोनल चौहान?
सोनल चौहान बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं. जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना ली थी. सोनल चौहान को सबसे ज्यादा फेम साल 2008 में आई फिल्म 'जन्नत' से मिला था, जिसमें वे इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं. आज भी उन्हें 'जन्नत गर्ल' के नाम से याद किया जाता है. सोनल सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहीं. वे एक बेहतरीन सिंगर भी हैं, उन्होंने अपनी फिल्म 'अदा' में गाना भी गाया है.

Advertisement

सोनल सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों में काफी चर्चित चेहरा है. कुछ समय पहले ही सोनल को प्रभास स्टारर मेगा-बजट फिल्म 'आदिपुरुष' और नागार्जुन की फिल्म 'द घोस्ट' में देखा गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement