'कलावा पहनता था कसाब, सिगरेट-बिरयानी का शौकीन', कैसे उज्जवल निकम ने नाबालिग होने के झूठ पर फेरा पानी?

राजकुमार राव की फिल्म प्रहार इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है. मूवी में आतंकी कसाब के ट्रायल से जुड़ी कई नई बातें लोगों को जानने को मिलेगी.

Advertisement
Rajkummar Rao film prahaar (Photo: Screengrab) Rajkummar Rao film prahaar (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम देखने को मिलेगी. इसमें 26/11 मुंबई हमले में पकड़े गए खूंखार आंतकी अजमल कसाब के फांसी के फंदे तक चढ़ने की जर्नी को दिखाया गया है. जाने माने वकील उज्जवल निकम ने कसाब का केस लड़ा था. उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने का क्रेडिट उज्जवल निकम को जाता है. मूवी में राजकुमार राव ने उज्जवल निकम का रोल प्ले किया है.

Advertisement

कसाब के खुलेंगे सभी राज

ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू उज्जवल ने कसाब के ट्रायल की इनसाइड स्टोरी रिवील की. उन्होंने बताया कि कसाब को सिगरेट और मटन बिरयानी की तलब होती थी. वो अपने हाथ पर कलावा पहनता था. उन्होंने कहा कि कसाब को लेकर ये सभी बातें सही हैं. राजकुमार राव के मुताबिक, लोगों को फिल्म में कसाब को लेकर और भी डिटेल मिलेगी. वो जानकारी किसी भी पोर्टल पर मौजूद नहीं है. जब एक्टर को कसाब से जुड़ी इन बातों का पता चला था वो भी शॉक्ड थे. लोगों के लिए ये फिल्म देखना बहुत जरूरी है. 

नाबालिग था कसाब?

कसाब ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान खुद को माइनर बताने की कोशिश की थी. उसने खुद को 17 साल का बताया था. उसकी इस कोशिश पर उज्जवल निकम ने पानी फेरा था. उन्होंने कसाब की उम्र जानने के लिए बोन मैरो टेस्ट कराने का प्रस्ताव दिया था. ये आइडिया कैसे आया, इस पर बोलते हुए निकम ने कहा कि मैं साइंस स्टूडेंट रहे हूं. मैं इस बारे में जानता था. जैसे ही उसने खुद को माइनर बताया, मैं शॉक्ड था. मैंने सबके सामने बोन मैरो टेस्ट कराने की बात रखी. टेस्ट के बाद पता चला कि वो माइनर नहीं था. कसाब की वो थ्योरी फेल हुई.

Advertisement

उज्जवल ने बताया कि कसाब का केस लड़ने की वजह से उन्हें धमकियां आती थीं. इन चीजों से डील करने के लिए वो अपनी काउंटर स्ट्रैटिजी तैयार रखते थे. उज्जवल के मुताबिक, उनकी मां चाहती थीं वो डॉक्टर बने, पिता चाहते थे वकील बने. खुद निकम जज बनना चाहते थे. लेकिन पिता के मना करने के बाद वो वकील बनने को राजी हुए. निकम की तरह उनका बेटा भी वकील है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »