टाइगर श्रॉफ केस: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर, 15 मिनट में जाल बिछाकर कोटा पुलिस ने दबोचा

Tiger Shroff Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी खबर आ रही है. राजस्थान के कोटा में ट्रेन से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस ने महज 15 मिनट में पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर आरोपियों को पकड़ लिया.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ केस में पकड़े गए 3 आरोपी (Screengrab) टाइगर श्रॉफ केस में पकड़े गए 3 आरोपी (Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई में फायरिंग करने के बाद ट्रेन से भाग रहे तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा में दबोच लिया गया. कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुंबई पुलिस से सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी और साइबर सेल की टीम ने महज 15 मिनट में जाल बिछाया और पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे. 

Advertisement

आरोपियों की फरार होने की थी प्लानिंग

एसपी ने कहा कि रेहान(सोनीपत), ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन (बिहार) और एक नाबालिग - इन तीनों को हमने हिरासत लिया है. अभी इनके कब्जे से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुए हैं. लेकिन अभी पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने उन हथियारों का क्या किया. वारदात के बाद ये लोग तुरंत रवाना हो गए थे. दिल्ली के जरिए ये लोग नेपाल भागने के प्लानिंग में थे.

कोटा एसपी ने आगे कहा कि रेहान इनमें मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जिससे अनिल पंडित ने संपर्क किया था. उसी ने पूरी वारदात की प्लानिंग को अंजाम ने दिया. इनकी पूरी इनपुट हमें मुंबई पुलिस ने दी थी. अब हम इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप देंगे.

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं. अब आरोपियों को जल्द ही मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा. सवाल है कि पूछताछ में इन आरोपियों से कौन-कौन से बड़े खुलासे होंगे?

Advertisement

क्या था मामला?

एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर 2026 की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी. जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई थी, जबकि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे. वारदात के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की. अब राजस्थान के कोटा में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को इस जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर अनिल पंडित का शेयर किया एक कथित पोस्ट और ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दी गई थी.

सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है. ऐसे में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुए हमले ने बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हमले की वजह क्या थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ था या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »