एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है. रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया है. इसके बाद एक आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से धरा गया है. इससे पहले कल एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा था. इस तरह पुलिस ने 16 घंटों के अंदर पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है.
कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने पुष्टि की कि टाइगर श्रॉफ पर हमे के तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक बिहार का है. कोटा सिटी पुलिस ने उन्हें ट्रेन से पकड़ा है.
बताया जा रहा है कि कोटा से जिन तीन लोगों को धरा गया है. तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे. पुणे जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी. तीनों आरोपियों में से एक नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है.
आरोपी पुणे से जयपुर आने वाली ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आए थे. ट्रेन दोपहर 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचती है. आरोपियों से यहीं से पकड़ा गया है. फिलहाल तीनों आरोपियों से कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है.
कोटा से धरे गए तीनों आरोपियों की जानकारी भी सामने आई है. एक संदिग्ध आरोपी बिहार का रहना है, जिसका नाम रितिक कुमार है. वह बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है. उसके पिता का नाम रामू माहतो है. दूसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना है, जिसका नाम रेहान है और पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है. वहीं, तीसरा आरोपी नाबालिग है, जिस वजह से उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है.
बता दें कि टाइगर पर हमले के बाद से पुलिस पूरे एक्शन में है. उन्होंने हमलावरों की बाइक भी जब्त कर ली है. इसके साथ ही उनकी पहचान भी सीसीटीवी कैमरे के जरिए सामने आई थी.
कैसे हुआ था टाइगर पर हमला?
18 अक्टूबर की शाम सात बजे टाइगर श्रॉफ जुहू से फुटबॉल मैच खेलकर बाहर निकल रहे थे. वह अपनी गाड़ी में बैठे. इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फोटो और वीडियो बनाने लगे. तभी दनादन गोलियों की आवाज सुनाई दी. चीख-पुकार मच गई. वहां मौजूद कई व्लॉगर्स ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया.
इस हमले में टाइगर तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया. टाइगर की गाड़ी के पीछे ही टीवी एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषक बजाज की गाड़ियां भी थीं. उन्होंने भी बाद में इस हादसे पर दुख जताया.
बाद में महाराष्ट्र सरकार ने आरोपियों को पकड़ने की बात कही. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, टाइगर से मिलने पहुंचे. इस दौरान हात और शरीर पर पट्टी बांधे टाइगर की तस्वीरें भी सामने आईं. अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा. इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित हैं.
चेतन गुर्जर / शरत कुमार / दिव्येश सिंह