जुनैद खान की 'एक दिन' से कम शोज, पर हॉलीवुड फिल्म The Devil Wears Prada 2 को मिली तीन गुना बड़ी ओपनिंग

जुनैद खान की एक दिन की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही. जबकि इससे कम शोज के बावजूद हॉलीवुड फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 ने इससे तीन गुना बड़ी ओपनिंग ली. ये ट्रेंड दिखाता है कि दर्शक अब नई कहानियों को तरजीह दे रहे हैं, जबकि फॉर्मूला और रीमेक फिल्मों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.

Advertisement
जुनैद खान की फिल्म से तीन गुना बड़ी ओपनिंग लेकर आई हॉलीवुड फिल्म! (Photo: IMDB; Instagram/@aamirkhanproductions) जुनैद खान की फिल्म से तीन गुना बड़ी ओपनिंग लेकर आई हॉलीवुड फिल्म! (Photo: IMDB; Instagram/@aamirkhanproductions)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

आमिर खान के बेटे जुनैद खान का बॉलीवुड करियर शुरुआत में ही झटकों भरे सफर से गुजर रहा है. जुनैद की पहली थिएट्रिकल फिल्म लवयापा (2025) आते ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. उनकी दूसरी फिल्म एक दिन, शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई है. मगर एक दिन के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला ही दिन इतना भारी साबित हुआ कि आगे इसके हाल बदलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है.

Advertisement

एक दिन के साथ ही हॉलीवुड फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2) भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई. हिंदी या दूसरी देसी भाषाओं में डबिंग के बिना आई हॉलीवुड फिल्म को शोज भी कम मिले. मगर इस हॉलीवुड फिल्म ने एक दिन के मुकाबले तीन गुणा से भी ज्यादा बड़ा ओपनिंग कलेक्शन किया है.

पहले ही दिन एक दिन का बुरा हाल
एक दिन के लिए एडवांस बुकिंग करीब 39 दिन पहले से ओपन नजर आ रही है. मगर इस फिल्म के लिए जनता में एक्साइटमेंट इतनी कम है कि रिलीज के दिन भी बुक माय शो पर ये फिल्म ट्रेंडिंग पर नहीं दिख रही थी. जबकि ये हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है. अब सैकनिल्क का डेटा बताता है कि एक दिन ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म का ये कलेक्शन ऑलमोस्ट 2000 शोज से आया है. ये आंकड़ा किसी भी शोज के हिसाब से तो कमजोर है ही, किसी भी नए एक्टर को हौंसला देने वाला तो नहीं है.

Advertisement

हालांकि इसमें एक ही बात पॉजिटिव है— ये कम से कम जुनैद की पहली बिग स्क्रीन रिलीज लवयापा से बड़ी ओपनिंग है, जिसने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए थे. एक दिन का ये हाल और भी चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि इसके साथ क्लैश हुई एक हॉलीवुड फिल्म ने, इससे तीन गुना बड़ी ओपनिंग की है, वो भी इससे कम शोज के साथ.

द डेविल वियर्स प्राडा 2 का इंडियन धमाका
एक दिन का बॉक्स ऑफिस क्लैश, हॉलीवुड फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 के साथ हुआ. इस हॉलीवुड फिल्म के लिए गुरुवार रात ही पेड प्रीव्यू शोज हो चुके थे. जिसमें इसने करीब 1.70 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. प्रीव्यू शोज से मिले पॉजिटिव रिव्यू और जनता की शानदार तारीफ ने शुक्रवार को असली कमाल दिखाया.

सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने शुक्रवार को इंडिया में 3.80 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. इंडिया में इस फिल्म के शोज 1600 से थोड़े ही ज्यादा हैं. यानी द डेविल वियर्स प्राडा 2 के लिए शुक्रवार को एक दिन से भी कम शोज थे. लेकिन कम शोज के बावजूद द डेविल वियर्स प्राडा 2 का सिर्फ फ्राइडे कलेक्शन, एक दिन के मुकाबले 3 गुना से भी ज्यादा है.

प्रोजेक्ट हेल मैरी, द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी, द ममी और माइकल जैक्सन बायोपिक के बाद पिछले 40 दिनों में, द डेविल वियर्स प्राडा 2 इंडिया में हिट होने के रास्ते पर चल रही पांचवीं हॉलीवुड फिल्म है. लेकिन जहां हॉलीवुड नई-नई कहानियों से जनता का दिल जीतकर, लिमिटेड शोज के साथ भी धमाकेदार कमाई कर रहा है. वहीं बॉलीवुड फिल्ममेकर्स फॉर्मूला फिल्ममेकिंग का दामन छोड़कर एक्सपेरिमेंट करने के मूड में ही नहीं हैं. एक दिन जैसी फिल्में इसी का नतीजा हैं. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान जुनैद जैसे एक्टर्स का है, जिनसे जनता को उम्मीदें तो हैं, मगर उनकी फिल्में जनता को एक्साइटेड नहीं कर पा रहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement