मिस्र के ट्रैवल एजेंट को Shah Rukh Khan ने भारतीय की मदद के लिए कहा शुक्रिया, भेजा तोहफा

इकोनॉमिक्स प्रोफेशर अश्विनी देशपांडे ने ट्वीट कर बताया था कि कैसे मिस्र के एक ट्रैवल एजेंट ने शाहरुख खान के नाम पर उनकी मदद की थी. अश्विनी देशपांडे को एडवांस पेमेंट करने में दिक्कत आ रही थी. ऐसे में ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कहा था कि क्योंकि वह शाहरुख खान के देश से हैं, उसे उनपर भरोसा है. इसके बाद ट्रैवल एजेंट ने अश्विनी देशपांडे की टिकट्स बुक कर दी थीं. अब शाहरुख खान ने ट्रैवल एजेंट को तोहफा भेज उन्हें शुक्रिया कहा है. 

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST
  • शाहरुख ने अपने फैन को दिया गिफ्ट
  • भारतीय महिला की मदद की थी
  • मिस्र के ट्रैवल एजेंट को शाहरुख का थैंक्स

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है. उनके जिगरी फैन शाहरुख को लेकर अपनी दीवानगी साबित भी करते हैं. 2021 के अंत में एक महिला प्रोफेसर ने ट्वीट कर बताया था कि शाहरुख खान की वजह से कैसे उनकी मदद हुई. 

अशोका यूनिवर्सिटी की इकोनॉमिक्स प्रोफेशर अश्विनी देशपांडे ने ट्वीट कर बताया था कि कैसे मिस्र के एक ट्रैवल एजेंट ने शाहरुख खान के नाम पर उनकी मदद की थी. अश्विनी देशपांडे को एडवांस पेमेंट करने में दिक्कत आ रही थी. ऐसे में ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कहा था कि क्योंकि वह शाहरुख खान के देश से हैं, उसे उनपर भरोसा है. इसके बाद ट्रैवल एजेंट ने अश्विनी देशपांडे की टिकट्स बुक कर दी थीं. अब शाहरुख खान ने ट्रैवल एजेंट को तोहफे भेज उन्हें शुक्रिया कहा है. 

Advertisement

अश्विनी देशपांडे ने ट्वीट कर बताई कहानी

अश्विनी देशपांडे ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''मिस्र में एक ट्रैवल एजेंट को पैसे ट्रांसफर करने थे, लेकिन इसमें मुझे दिक्कत आ रही थी. एजेंट ने मुझसे कहा- आप शाहरुख खान के देश से हो. मुझे आप पर भरोसा है. मैं बुकिंग कर देता हूं. आप मुझे बाद में पेमेंट कर देना. मैं किसी और के लिए ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन शाहरुख खान के लिए कुछ भी. और उन्होंने बुकिंग कर दी. शाहरुख खान किंग हैं.''

Needed to transfer money to a travel agent in Egypt. Was having problems with the transfer. He said: you are from the country of . I trust you. I will make the booking, you pay me later. For anywhere else, I wouldn't do this. But anything for . & he did! is 👑

Advertisement

Kim Sharma ने बहामास में मनाया 42वां बर्थडे, बिकिनी पहन दिए पोज

ट्वीट पर ढेरों फैंस ने दिया था रिएक्शन

अश्विनी देशपांडे के इस ट्वीट को शाहरुख के फैंस ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं यह ट्वीट वायरल हो गया था और तमाम जनता ने इसे पसंद किया. बाद में अश्विनी देशपांडे अपने ट्रैवल एजेंट से मिली थीं. उन्होंने इस बारे में भी ट्वीट कर बताया था.

इसके साथ ही अश्विनी देशपांडे ने शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज को टैग कर रिक्वेस्ट की थी कि ट्रैवल एजेंट वह शाहरुख की फोटो चाहते हैं. इस फोटो पर शाहरुख ऑटोग्राफ उनकी बेटी का नाम लिख दें तो बहुत खुशी होगी. बस फिर क्या था शाहरुख खान ने अश्विनी और उनके ट्रैवल एजेंट की इच्छा पूरी कर दी. 

बेटे Aryan Khan केस के 4 महीने बाद सोशल मीडिया पर लौटे Shah Rukh Khan, फैंस बोले 'King is Back'

Advertisement

शाहरुख ने पूरी की ट्रैवल एजेंट की इच्छा

शाहरुख खान भी अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं. ऐसे में उन्हें ट्रैवल एजेंट को ऑटोग्राफ के साथ अपनी तस्वीर भेजनी ही थी. शाहरुख खान की मैनेजर ने अश्विनी से कॉन्टैक्ट किया. इसके बाद शाहरुख खान के तीन फोटो ऑटोग्राफ के साथ भेजीं. शाहरुख ने ट्रैवल एजेंट के लिए लेटर भेजे. साथ ही शाहरुख ने ट्रैवल एजेंट की बेटी और अश्विनी की बेटी के लिए ऑटोग्राफ वाली फोटोज भेजीं. इस बारे में भी अश्विनी ने ट्वीट कर फोटो शेयर की हैं. 

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह फिल्म 'पठान' के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं. यश राज की फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम होंगे. साथ ही सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं. इसके अलावा शाहरुख साउथ डायरेक्टर Atlee की फिल्म में भी नजर आएंगे. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »