Ramayana New Glimpse: सीता की तलवारबाजी, रावण का शिव तांडव... 'रामायण' की सामने आई नई झलक

रामायण से जुड़ा देर रात एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और नितेश तिवारी एक साथ बैठकर अपनी फिल्म के बारे में बात कर रहे थे. इस दौरान रामायण से कुछ अनदेखे सीन्स की झलक देखने मिली. पहली बार माता सीता के रूप में साईं पल्लवी का नया रूप दिखा.

Advertisement
रामायण की नई झलक (Photo: Screengrab) रामायण की नई झलक (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

फिल्म रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है, जिसे इंडिया समते दुनियाभर में भी देखा जाएगा. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोनी पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाकर अपनी फिल्म को सबसे बड़ी रिलीज देने का प्लान किया है. इस कोशिश में 15 अक्टूबर को फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें कई सारे नए विजुअल्स डाले गए. 

रामायण अब फुल मार्केटिंग मूड में आ चुकी है, और इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया वीडियो भी सामने आया है. 17 तारीख की सुबह-सुबह करीब 3 बजे, रामायण के ऑफिशियल X अकाउंट की तरफ से एक ग्लिम्प्स वीडियो डाला गया जिसमें नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, और डायरेक्टर नितेश तिवारी नजर आए. तीनों अपनी फिल्म के ग्लोबल विजन और स्केल पर बात कर रहे हैं. 

Advertisement

क्या है इस नए वीडियो में खास?

इस वीडियो में हमें जितने भी सीन्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं, उनसे कुछ हटकर भी इसमें शामिल किए गए हैं. जैसे हमें माता सीता की लड़ाई के कुछ सीन्स पहली बार दिखाए गए हैं. 14 हजार राक्षसों से भगवान राम ने तो युद्ध किया ही, लेकिन इसमें सीता मां भी शामिल हुई थीं जिसकी झलक दिखी. फिर इसी में हम उन्हें मिथिला में छोटी बच्चियों को शस्त्र विद्या देते देख सकते हैं. 

भगवान राम के भी कुछ सीन्स हम इस नई वीडियो में देखते हैं. कई महीनों पहले फिल्म का पहला राम टीजर जब रिलीज हुआ था, तब उसमें एक राक्षस को दिखाया गया जिससे लोगों को शिकायत थी कि वो इंडियन नहीं लग रहा है. इस वीडियो में वो पूरा सीन भी बदला गया है. कुबेर की नगरी में रावण के युद्ध से लेकर उसके शिव तांडव करते हुए भी कुछ सीन इसमें शामिल किए गए हैं. 

Advertisement

रामायण पर क्या बोले रणबीर-नमित और नितेश तिवारी?

वीडियो में रामायण को लेकर रणबीर का कह रहे हैं कि इसे जितना सही और बढ़िया तरीके से सुनाई जाए, उतनी कोशिश करते हैं. इसके बाद हम नमित मल्होत्रा को सुनते हैं, जो रामायण की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं. उनके मुताबिक इसमें वो हर चीज है, जो इसे बड़ा और भव्य बनाती है. इस कहानी में हर किसी के लिए कुछ है. डायरेक्टर नितेश तिवारी भी उनकी बात से सहमत होकर कहते हैं कि दुनिया का हर इंसान रामायण की कहानी से जुड़ सकता है. क्योंकि इसमें पिता-पुत्र के प्रेम की कहानी है, एक सुंदर सी लव स्टोरी है, और एक अंडरडॉग की कहानी है. 

रामायण जैसे प्रोजेक्ट को बनाने पर नमित मल्होत्रा ने कहा कि जब उनके पास ये मौका आया था, उन्हें ऐसा लगा कि इसे बनाना चाहिए. उनके मुताबिक, कुछ फिल्में बनती नहीं है बल्कि अपने आप हो जाती हैं. रणबीर ने नमित की तारीफ की क्योंकि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो स्केल, टेक्नोलॉजी, और लोगों को लेकर आए जो यहां काफी कम देखने मिलता है. प्रोड्यूसर ने बताया कि उनकी फिल्म रामायण पर दुनियाभर से करीब 10 हजार लोग काम कर रहे हैं. डायरेक्टर नितेश कहते हैं कि उन्हें नमित की कंपनी DNEG पर पूरा भरोसा था कि वो इतने बड़े स्केल पर इस फिल्म को बना सकते हैं.

Advertisement

अंत में नमित ने बताया कि उन्होंने 30 साल पहले अपनी कंपनी एक गैरेज में खोली थी, और आज वो 8 बार ऑस्कर जीतने के बाद इसी दिन का इंतजार कर रहे थे कि वो कब रामायण जैसा प्रोजेक्ट बना पाएंगे. उन्होंने इस फिल्म से जुड़े हर बड़े टैलेंट का जिक्र किया, जिनके जरिए उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है. बात करें फिल्म रामायण की, तो ये 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »