भगवा ध्वज और हाथ में तलवार, 'राजा शिवाजी' बने रितेश देशमुख, सामने आया फर्स्ट लुक

फिल्म 'राजा शिवाजी' का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है. जिसमें रितेश देशमुख शिवाजी महाराज की जयंती पर अपनी बड़ी ऐतिहासिक कहानी दिखा रहे हैं. जानिए ये फिल्म कब रिलीज होगी.

Advertisement
'राजा शिवाजी' का पहला लुक आया सामने (Photo: Instagram/riteishd) 'राजा शिवाजी' का पहला लुक आया सामने (Photo: Instagram/riteishd)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी मच-अवेटेड ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला लुक जारी कर दिया है. इस फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें रितेश महान मराठा योद्धा के ओजस्वी किरदार में नजर आ रहे हैं.

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा पेश की जा रही यह फिल्म न केवल शिवाजी महाराज के जीवन की एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति होगी. रितेश ने इस पोस्टर के जरिए यह साफ कर दिया है कि वह पर्दे पर इतिहास को फिर से जीवंत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Advertisement

पोस्टर में क्या दिखाई दिया?

रितेश देशमुख के शेयर किए गए पहले लुक में वह युद्ध के मैदान के बीचों-बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पुराने जमाने का पारंपरिक कवच पहना हुआ है और उनके हाथ में चमचमाती तलवार है, जबकि उनके पीछे भगवा झंडा शान से लहरा रहा है. पोस्टर की यह इमेजरी साफ तौर पर प्रतिरोध, साहस और अपनी मिट्टी के सम्मान के लिए लड़ी गई लड़ाई की कहानी बयां करती है. मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म शिवाजी महाराज की विरासत को एक बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करेगी.

फिल्म का यह पहला पोस्टर शिवाजी जयंती के मौके पर लॉन्च किया गया, जिसे महान राजा के प्रति एक श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है. पोस्टर के साथ जारी किए गए कैप्शन में एक ऐसे युवा योद्धा का जिक्र है, जिसने अपनी मातृभूमि को सम्मान दिलाने के लिए इतिहास की धाराओं को मोड़ दिया. फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि महाराज के प्रति अटूट श्रद्धा और ऐतिहासिक तथ्यों के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाना है, ताकि आज के युवा उनके आदर्शों से जुड़ सकें.

Advertisement

कौन कलाकार आएंगे नजर?
'राजा शिवाजी' को लेकर जो सबसे बड़ी खबर सामने आई है, वह इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का प्रोडक्शन ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल को सौंपी गई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?
रितेश देशमुख इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले साल 2022 में उनके डायरेक्शन में बनी मराठी फिल्म 'वेड' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे और इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में शुमार हुई थी. एक्टिंग फ्रंट की बात करें तो रितेश को आखिरी बार 'हाउसफुल 5' और 'मस्ती 4' में देखा गया था, और फिलहाल वह 'धमाल 4' की तैयारियों में जुटे हैं. फैंस के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि 'राजा शिवाजी' इस साल 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »