Pornography Case: पुलिस ने गहना वशिष्ठ को भेजा समन, बोलीं- भोपाल में हूं

गहना वश‍िष्ठ शुरू से ही इस मामले में राज कुंद्रा और श‍िल्पा शेट्टी को सपोर्ट करती आ रही हैं. उनका कहना है कि राज कुंद्रा पोर्न नहीं बल्कि बोल्ड एंड एरॉट‍िक फिल्में बनाते थे.

Advertisement
गहना वश‍िष्ठ-राज कुंद्रा गहना वश‍िष्ठ-राज कुंद्रा

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 25 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST
  • राज कुंद्रा संग काम कर चुकी हैं गहना वश‍िष्ठ
  • पुलिस ने गहना वश‍िष्ठ को भेजा समन
  • पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं गहना वश‍िष्ठ

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है. श‍िल्पा शेट्टी से पूछताछ के बाद अब क्राइम ब्रांच ने इस केस में तीन और लोगों को समन भेजा है. मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने के केस में तीन लोगों ने पूछताछ करेगी. इसमें गहना वश‍िष्ठ का नाम भी शामिल है. 

Advertisement

पुलिस ने गहना को भेजा समन 

मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ से पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा है और प्रॉपर्टी सेल ऑफिस आने के लिए कहा है. गहना का कहना है कि उन्हें पुलिस का मैसेज मिल गया है. वह अभी भोपाल में हैं और मुंबई आने की कोशिश करने वाली हैं.

बता दें कि गहना वश‍िष्ठ शुरू से ही इस मामले में राज कुंद्रा और श‍िल्पा शेट्टी को सपोर्ट करती आ रही हैं. उनका कहना है कि राज कुंद्रा पोर्न नहीं बल्कि बोल्ड एंड एरॉट‍िक फिल्में बनाते हैं. उन्होंने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा था 'लोग जिस तरह से पोर्न कंटेंट की बातें कर रहे हैं, कोई भी फिल्म पोर्न नहीं है. ये काफी बोल्ड और एरॉटिक फिल्म्स हैं. जो पोर्न की कैटेगरी में नहीं आती हैं.' 

'इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मैं उन लोगों से यही कहना चाहूंगी कि जब तक आप फिल्म नहीं देखते हैं, तो उसे पोर्न कैसे कह सकते हैं. किसी भी 30 फिल्मों को टैग कर फंसा दिया.' 'मैंने राज कुंद्रा संग तीन फिल्मों में काम किया है. मैंने उनकी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया है. मेरे ऊपर राज ने कभी प्रेशर नहीं डाला है. और न ही कुछ छुपाया गया है, ऐसा नहीं है कि पेपर पर कुछ और बात हुई और सेट पर कुछ अलग हो रहा है. बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से काम किया है.'

Advertisement

राज कुंद्रा पर भड़कीं एक्ट्रेस श्रुति गेरा, बोलीं- खुश हूं मैंने खुद को सुरक्षित रखा

गहना ने किया श‍िल्पा का बचाव 

वहीं जब श‍िल्पा ने ऑफ‍िश‍ियल स्टेटमेंट में कहा कि उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी के ऐप में किसी भी तरह का अश्लील कंटेंट नहीं है, तो गहना ने उन्हें सपोर्ट किया था. गहना ने कहा था 'शिल्पा ठीक कह रही हैं. हॉटशॉट ऐप पर किसी भी तरह का अश्लील कॉन्टेंट नहीं है. जहां तक मुझे पता है, हॉटशॉट्स ऐप पर किसी भी तरह का पोर्न कॉन्टेंट नहीं है. उस पर सिर्फ बोल्ड, एरॉटिक और हॉट फिल्म्स हैं, पोर्न नहीं.'

कैसी फिल्में बनाते हैं राज कुंद्रा? साथ काम कर चुकीं गहना वशिष्ठ ने किया खुलासा

राज के अलावा इन 11 लोगों का नाम 

बता दें इस मामले में राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. राज के अलावा केस में 11 अन्य आरोपी हैं. इनमें यासमिन खान, प्रतिभा नलावड़े, मोनू जोशी, भानु सूर्यम ठाकुर, मोहम्मद सैफी, वंदना तिवारी (गहना वश‍िष्ठ), उमेश कामत, दिपांकर खासनविस, तनवीर हाशमी, राज कुंद्रा और रायन जॉन थोरपे का नाम शामिल है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »