Peter and Pedro Teaser: विक्रांत मैसी ने बुना साइबर क्राइम का जाल, अरशद वारसी-वीर हिरानी करेंगे पर्दाफाश

राजकुमार हिरानी ने अपनी पहली वेब सीरीज 'पीटर एंड पेड्रो' का टीजर रिलीज कर दिया है. साइबर क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर के मिक्स के साथ आ रही इस सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसी शो से राजकुमार के बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.

Advertisement
पीटर एंड पेड्रो टीजर (Photo: ITGD) पीटर एंड पेड्रो टीजर (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. राजकुमार हिरानी बतौर क्रिएटर अपनी पहली वेब सीरीज 'पीटर एंड पेड्रो' के साथ तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने इस वेब सीरीज की रिलीज डेट शेयर की थी और अब इसका टीजर भी आ चुका है. हिरानी के लिए ये शो इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उनके बेटे वीर हिरानी का एक्टिंग डेब्यू भी होने जा रहा है. 'पीटर एंड पेड्रो' का टीजर बता रहा है कि ये शो काफी दिलचस्प होने वाला है.

Advertisement

क्या है 'पीटर एंड पेड्रो' का प्लॉट?
'पीटर एंड पेड्रो' का टीजर मात्र 30 सेकंड लंबा है. मगर गाने वाले इंट्रो के साथ इस टीजर से हिरानी ने कहानी का प्लॉट साफ कर दिया है. वीर हिरानी एक टेक एक्सपर्ट के रोल में हैं और अरशद वारसी एक पक्के वाले पुलिस ऑफिसर बने हैं. गोवा में सेट इस कहानी में अरशद और वीर की जोड़ी एक साइबर क्राइम सुलझाने निकली है. और इस क्राइम को अंजाम देने वाले साइबर क्रिमिनल के रोल में हैं विक्रांत मैसी.

टीजर में मोना सिंह भी नजर आ रही हैं और इंट्रो के हिसाब से लगता है कि वो शायद एक सिंगर के रोल में हैं. हालांकि टीजर में इसके अलावा ये क्लियर नहीं होता कि कहानी में उनका रोल क्या है. हो सकता है कि वो विक्रांत के साइबर क्राइम से पीड़ित किरदार निभा रही हों. और राजकुमार हिरानी के फेवरेट एक्टर बोमन ईरानी उनकी वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं. यहां देखें 'पीटर एंड पेड्रो' का टीजर:

Advertisement

क्यों दिलचस्प लग रही है हिरानी की सीरीज?
हिरानी की फिल्मों की कॉमेडी हमेशा लोगों के दिल में सीधा उतरती रही है और 'पीटर एंड पेड्रो' के टीजर में भी कॉमेडी का डोज सॉलिड नजर आ रहा है. अरशद और वीर फनी सीन्स में काफी दमदार लग रहे हैं.

कास्टिंग में दमदार नामों के साथ 'पीटर एंड पेड्रो' को एक और चीज बहुत मजबूत बना रही है. हिरानी ने इस शो का डायरेक्शन अविनाश अरुण के हाथों में सौंपा है, जिन्होंने 'पाताल लोक' डायरेक्ट किया है. उनका होना इस बात का भरोसा दिलाता है कि शो में कॉमेडी भले हो, लेकिन इसका थ्रिलर एलिमेंट भी दमदार होगा. टीजर तो काफी मजेदार लग रहा है. लेकिन शो कितना दमदार है, ये पता चलेगा 3 जुलाई को जब 'पीटर एंड पेड्रो' जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement