'पेद्दी' में जाह्नवी के सीन्स पर बोलीं जया बच्चन 'उन्हें सेट पर ही डायरेक्टर को रोकना था'

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी में फीमेल लीड को सेक्शुअलाइज और ऑब्जेक्टिफाई करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन और करीना कपूर खान ने भी इस मामले में अपनी राय दी है. जया ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह कपड़ों को लेकर डायरेक्टर से भिड़ गई थीं.

Advertisement
जाह्नवी के 'पेद्दी' विवाद पर बोलीं जया बच्चन (Photo: Screengrab) जाह्नवी के 'पेद्दी' विवाद पर बोलीं जया बच्चन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

राम चरण की फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर के किरदार को सेक्शुअलाइज करने को लेकर जारी विवाद काफी गर्माने लगा है. जनता ही नहीं, तमाम एक्टर्स ने भी फीमेल किरदारों को दिखाने के तरीके की आलोचना की है. जाह्नवी के सीन्स की आलोचना होने के बाद पेद्दी के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी है और उनके सीन्स बदले हैं.

Advertisement

इस बीच सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन ने फिल्मों में महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन की कड़ी आलोचना की है. अपने करियर का एक पुराना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए जया ने बताया कि एक बार एक डायरेक्टर ने उन्हें जरूरत से ज्यादा सेक्शुअलाइज करके स्क्रीन पर दिखाने की कोशिश की थी और उन्होंने उसी वक्त डायरेक्टर से अपना विरोध जताया था.

किरदार के कपड़ों को लेकर डायरेक्टर से भिड़ गई थीं जया

डेक्कन क्रॉनिकल से एक बातचीत में जया बच्चन ने कहा कि ऐसे मामलों को सेट पर ही रोकना जरूरी है. उन्होंने बताया कि जब उनके साथ ऐसा हुआ तो उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई और उसके बाद किसी भी फिल्ममेकर ने उनके साथ इस तरह बाउंड्री पार करने की हिम्मत नहीं की.

उन्होंने कहा, "किसी ने कभी मेरे साथ लाइन क्रॉस करने की हिम्मत नहीं की. सिर्फ एक बार ऐसा हुआ था, जब एक डायरेक्टर ने मुझे ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की. उसके बाद मैंने कभी उनके साथ काम नहीं किया."

Advertisement

'शोर' के सेट पर हुआ था विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन फिल्म शोर की शूटिंग के दौरान हुई घटना का जिक्र कर रही थीं. जया ने इस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाया था जो तब फिल्मों में 'वैम्प' या अनैतिक माना जाता था. निर्देशक चाहते थे कि वह पूरी फिल्म में सिर्फ घाघरा-चोली पहनें. लेकिन जया का कहना था कि वह घाघरा-चोली के साथ दुपट्टा भी ओढ़ेंगी, जिससे उनका ऊपरी शरीर ढका रहे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था.

करीना कपूर ने भी उठाया सवाल

इसी इंटरव्यू में टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी पेद्दी विवाद पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा कि पहले के डायरेक्टर्स ने एक्ट्रेसेस को कम कपड़े पहनाए बिना भी स्क्रीन पर सेंशुअल सीन्स क्रिएट किए हैं. करीना ने कभी खुशी कभी गम (2001) फिल्म में काजोल के किरदार का उदाहरण दिया, जो पूरी फिल्म में साड़ी पहने हुए थीं.

करीना ने कहा, "कभी खुशी कभी गम के गाने 'सूरज हुआ मद्धम' में काजोल को देखिए या चांदनी के गाने 'तेरे मेरे होंठों पे' में श्रीदेवी जी को. उन्होंने बिना स्किन शो किए स्क्रीन पर जादू पैदा कर दिया था. मेरी सास शर्मिला टैगोर को आराधना के गाने 'रूप तेरा मस्ताना' में देखिए. वो सिर से पांव तक ढकी हुई थीं, लेकिन सेंशुअलिटी की मिसाल थीं. मेरा मानना है कि स्क्रीन पर सेंशुअल दिखने का कपड़ों के कम होने या ऑब्जेक्टिफाई होने से कोई कनेक्शन नहीं है."

Advertisement

क्यों शुरू हुआ 'पेद्दी' विवाद?

पेद्दी को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने जाह्नवी कपूर के किरदार अच्चियम्मा की इमेज पर सवाल उठाए. फिल्म के कई सीन्स में कैमरा बार-बार जाह्नवी के पेट, क्लीवेज और कमर पर फोकस करता है.

सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे सीन की हुई, जिसमें राम चरण का किरदार जाह्नवी के किरदार को उसकी सहमति के बिना किस कर लेता है. बाद में वह इसे प्यार जताने का अपना तरीका बताकर सही ठहराने की कोशिश करता है. बढ़ती आलोचना के बीच निर्देशक बुची बाबू सना ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा था कि फिल्म से विवादित सीन्स को हटा दिया जाएगा.

उन्होंने माफी मांगते हुए यह भी कहा था कि भविष्य में वह इस तरह के मुद्दों को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे. हालांकि माफी के दो दिन बाद भी ये सीन अभी भी उनकी फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन में वैसे के वैसे हैं. इसलिए फिलहाल ये विवाद थमता नजर नहीं आ रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »