'कंट्रोल उदय...'! क्रांतिवीर-तिरंगा जैसे सीरियस रोल नहीं, Gen Z के लिए मीम किंग थे नाना पाटेकर!

नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मी सीन और डायलॉग्स एक बार फिर चर्चा में हैं. जेन जी वायरल रील्स और मीम्स के जरिए इस दिग्गज अभिनेता को याद कर रही है.

Advertisement
नाना पाटेकर थे रीयल मीम किंग! नाना पाटेकर थे रीयल मीम किंग!

सारा सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी फिल्मों और यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं. ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी से लेकर ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ और ‘अब तक छप्पन’ तक, फैंस नाना के अलग-अलग किरदारों और उनके दमदार अभिनय को याद कर रहे हैं. 

Advertisement

हर पीढ़ी नाना पाटेकर को अपने तरीके से याद कर रही है. उनके अभिनय ने सिर्फ एक ही पीढ़ी को इम्प्रैस नहीं किया है. जेन जी भी नाना पाटेकर के अभिनय से बखूबी वाकिफ है. नाना को जानने का उसका तरीका शायद अलग हो सकता है लेकिन नाना के टैलेंट के लिए रिस्पेक्ट हर पीढ़ी में एक जैसी ही है. जहां नाना को पुरानी पीढ़ी क्रांतिवीर और तिरंगा जैसे फिल्मों के लिए जानती है. वहीं जेन जी नाना पाटेकर को वेलकम फिल्म से ज्यादा जान और समझ पाती है. वेलकम फिल्म में उदय शेट्टी का रोल नाना के सबसे आइकॉनिक रोल्स में से रहा है. 

मूवी के डॉयलॉग्स और कैरेक्टर्स अभी भी लोगों के बीच लोकप्रिय है खासकर जेन जी के बीच. नाना के निधन के बाद उनके वायरल मीम्स के जरिए उनके फैन्स  ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया. आइए देखते हैं नाना पाटेकर के पांच सबसे वायरल रील्स.

Advertisement

1. हाथ में कप पकड़ के हंसते हुए नाना- ये सीन वेलकम फिल्म का है. जेन जी के बीच नाना पाटेकर का ये वायरल सीन काफी फेमस है. कोई भी मजाकिया कंटेंट हो मीमर्स नाना का ये सीन लास्ट में जोड़ देते है. ताकि जो किसी भी मीम या रील को और फनी बना देता है. 

2. शीशे में खुद को देखते हुए नाना- सोशल मीडिया के सबसे वायरल मीम्स से ये एक ये भी रहा है. और ये सीन भी वेलकम मूवी का ही है. जहां नाना पाटेकर खुद को शीशे में देखकर एडमायर करते हैं. नाना पाटेकर के इस सीन को मीम कल्चर में काफी रिलेट किया जाता है, क्यूंकि ये Gen Z के सेल्फ लव वाले फंडे से मैच करता है. 

3. कंट्रोल उदय कंट्रोल- वेलकम फिल्म का ये डायलॉग शायद ही किसी को ना पता हो. ये नाना के सबसे वायरल डायलॉग्स में से एक है. और इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों का रोजमर्रा के जीवन से इसे रिलेट करना. कोई भी चीज आउट ऑफ कंट्रोल जा रही हो, लोगों के मुंह पर पहला डायलॉग यही होता है. 'कंट्रोल उदय कंट्रोल'

4. 'तुम मिलो तो सही' मूवी से नाना का अनोखा अंदाज- नाना पाटेकर का ‘दे रे मैं तेरे वास्ते नाची रे’ वाला मीम सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है और इसमें सबसे अनोखा है नाना का अंदाज. सीन में जब एक किन्नर नाना के सामने नाचने के बाद उससे पैसे मांगती है और कहती है 'दे रे मैं तेरे वास्ते नाची रे' तो नाना पाटेकर उसे पैसे नहीं देते बल्कि खुद भी उसके सामने डांस करके उससे पैसे मांगने लगते है. जेन जी नाना के इस सैवेज रिएक्शन से बहुत रिलेट करती है. 

Advertisement

5. नाना पाटेकर का लाफिंग टैम्पलेट- नाना के सबसे वायरल मीम्स में से एक है, खटिया पर लेटे हुए नाना का हंसते हुए एक सीन जिसे सोशल मीडिया पर बार-बार अलग-अलग सिचुएशन में मीम की तरह इस्तेमाल किया जाता है.

नाना पाटेकर उन कलाकारों में से थे, जिनकी अदाकारी और डायलॉग बोलने का अंदाज सालों बाद भी लोगों को याद है. आज उनकी फिल्मों के पुराने सीन जब वायरल रील्स और मीम्स के जरिए दोबारा सामने आते हैं, तो जेन जी भी उनके खास अंदाज से जुड़ रही है. ‘तुम मिलो तो सही’ के सीन पर बन रही रील्स इसका एक उदाहरण हैं. ये सिर्फ एक पुराने सीन का वायरल होना नहीं, बल्कि नाना पाटेकर की अदाकारी को नई पीढ़ी का अपने तरीके से सराहना भी है. उनकी कला की यही खूबी है कि वक्त बदलने के बाद भी उनका अंदाज लोगों को हंसाता है, चौंकाता है और याद रह जाता है. शायद यही किसी कलाकार की असली पहचान है-उसका काम पीढ़ियों के बीच अपनी जगह बनाए रखे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »