scorecardresearch
 
Advertisement
सारा सिंह

सारा सिंह

Sub Editor , TVTN

Sara.Singh@aajtak.com

आजतक में सारा सिंह रघुवंशी सब एडिटर के किरदार में अपनी भूमिका निभा रही है. दशकों तक खबरें देखने से लेकर खुद को मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा बनते देखना उनके लिए ज़िंदगी के पूरे 360 डिग्री घूम जाने जैसा है. पत्रकारिता करने का कोई प्लान नहीं था लेकिन कहते हैं  ‘डेस्टिनी हैज़ इट ऑल प्लान्ड फॉर यू’. एक genZ  होने के नाते सारा टी ब्रेक नहीं बल्कि रील ब्रेक लेती है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स के मुताबिक अपने दर्शकों तक तुरंत न्यूजी वीडियोज पहुंचाना इनके काम की प्राथमिकता है. सारा ने बेहद कम समय में खबर की समझ पर पकड़ बनाई है. सारा हिंदी और इंग्लिश, दोनों भाषाओं में काम करना जानती हैं. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में कुशल हैं. बेहतरीन ख़बरों का चुनाव कर उन्हें सच की कसौटी पर परखना इनकी खासियत है. 

सारा का अनुभव अभी इस इंडस्ट्री में थोड़ा शुरुआती है. हाल में ही उन्होंने अपनी पत्रकारिता वाली पारी शुरू की है. लगभग 6 महीने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद सारा ने अपना ये पद संभाला हुआ है. आजतक ने टैलेंट को पहले पहचानने और फिर उसे निखारने पर हमेशा ज़ोर दिया है.

सारा उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं. वो जौनपुर जो अपने शाही पुल, इमरती और लाइफ स्टाइल में अपनी स्मार्टनेस के लिए जाना जाता है. बचपन का लंबा समय मुंबई में गुज़रा और फिर दिल्ली आ गई. KV से पढ़ाई, दिल्ली विश्वविद्यालय से ऑनर्स, और फिर इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट, जहां सपनों को आकार मिलने लगा-सारा का सफर सीधा नहीं, दिलचस्प है.

सारा ख़ुद को पार्ट टाइम पत्रकार और फुल टाइम कॉमेडियन मानती है. टेबल टेनिस और हैंड बॉल में उनकी ख़ास रुचि रही. हैंड बॉल में नेशनल्स खेला और टेबल टेनिस को अपनी हॉबी बनाया. स्टैंड अप कॉमेडी कर जीती ट्रॉफी सारा के लिए सबसे खास है. अब बारी पत्रकारिता में नए आयाम हासिल करने की है. उनके गानों की पसंद लता मंगेशकर से शुरू होकर टेलर स्विफ्ट तक जाती है. बीच-बीच में जौन एलिया और हिंदी कविताएँ उन्हें थोड़ी और गहराई दे जाती हैं. 

READ MORE...

Follow सारा सिंह on:

Advertisement
Advertisement