सलमान खान की 'मातृभूमि' में नहीं लिया जाएगा चीन का नाम, क्या है वजह?

जानकारी के मुताबिक, 'मातृभूमि' की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित थी. लेकिन हाल ही में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होने के बाद रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट से आपत्ति हो गई. ऐसे में सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसमें बदलाव कर रहे हैं.

Advertisement
फिल्म 'मातृभूमि' में किए जा रहे बड़े बदलाव (Credit: YouTube screengrab) फिल्म 'मातृभूमि' में किए जा रहे बड़े बदलाव (Credit: YouTube screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी नई फिल्म 'मातृभूमि' का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है. काफी वक्त से ये सुर्खियों में भी बनी हुई है. पहले सलमान की इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. इसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया. फिर इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर खबर आई. अब माना जा रहा है कि पिक्चर के फाइनल कट में बदलाव किए जा सकते हैं.

Advertisement

मेकर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'मातृभूमि' की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित थी. लेकिन हाल ही में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होने के बाद रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट से आपत्ति हो गई. नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रक्षा मंत्रालय के कहने पर फिल्म में चीन का नाम अब नहीं लिया जाएगा.

फिल्म में नहीं लिया जाएगा चीन का नाम?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म शुरू में एक असल जिंदगी घटना से प्रेरित थी. लेकिन रक्षा मंत्रालय की ओर से रिक्वेस्ट मिलने के बाद सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने प्रोजेक्ट को फिर से तैयार किया. इसकी कहानी में फिक्शनल ट्विस्ट जोड़ा. एक सूत्र के हवाले से पोर्टल ने बताया, 'इसके अनुसार सलमान खान ने फिल्म का लगभग 40% हिस्सा दोबारा शूट किया. इसमें कुछ रोमांटिक सीन, बैकस्टोरी आदि जोड़े गए. मेकर्स ने नया कट सबमिट किया था, उम्मीद थी कि उन्हें NOC यानी नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल जाएगा. लेकिन मंत्रालय को अब भी आपत्तियां हैं.'

Advertisement

सूत्र ने आगे बताया, 'सलमान खान से एक अनुरोध यह भी किया गया था कि फिल्म में चीन के नाम का जिक्र न किया जाए. यह बात मेकर्स को पहले ही बता दी गई थी. इस महीने की शुरुआत में सबमिट किए गए मातृभूमि के कट में चीन का नाम कहीं नहीं है.' रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सिर्फ फिल्म की कोर टीम के कुछ सदस्यों को ही यह पता है कि पड़ोसी देश को बिना नाम लिए कैसे दिखाया गया है.

'मातृभूमि' को पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होना था. लेकिन इसमें बदलावों की वजह से मेकर्स ने अप्रैल की रिलीज को कैंसिल कर पोस्टपोन कर दिया. बाद में अफवाह थी कि फिल्म मई 2026 में आ सकती है. मगर हालिया बदलावों के बाद अब यह भी मुमकिन नहीं लग रहा है. टीम ने अभी नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement