अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) एक फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं. वे अपने वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों और एक्शन दृश्यों के लिए जाने जाते हैं.
उनकी प्रमुख फिल्मों में शूटआउट एट लोखंडवाला (2007) - एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म, जो मुंबई में हुए एक वास्तविक एनकाउंटर पर आधारित थी, मिशन इस्तांबुल (2008) - एक एक्शन थ्रिलर फिल्म, हसीना पारकर (2017) शामिल है. यह फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर आधारित थी, जिसमें श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
अपूर्व लाखिया ने फिल्म निर्देशक मीरा नायर के साथ फिल्म The Perez Family में काम किया. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की कुछ फिल्मों के निर्माण से जुड़ी टीमों के साथ भी काम किया. इनमें The Ice Storm, A Perfect Murder और Addicted to Love जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने 1996 में रिलीज हुई Kama Sutra: A Tale of Love में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया.
अपूर्व लाखिया की फिल्म Maatrubhumi, 2020 के गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित युद्ध ड्रामा फिल्म है. इसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, 'मातृभूमि' की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित थी. लेकिन हाल ही में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होने के बाद रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट से आपत्ति हो गई. ऐसे में सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसमें बदलाव कर रहे हैं.
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' हो चुका है. इस फैसले से फैंस हैरान हैं और टाइटल बदलने की वजह जानना चाहते हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इसपर रिएक्ट किया है.
सलमान खान संग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान काम करने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया.
सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. उनकी फिल्म का टाइटल 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया है जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करने वाले हैं. फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे.